Get App

Nestle India के फूड प्रोडक्ट्स में से 60%

एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि ऑस्ट्रेलिया के हेल्थ स्टार रेटिंग सिस्टम के तहत कंपनी के अधिकतर प्रोडक्ट्स ठीक नहीं पाए गए थे

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 02, 2021 पर 1:03 PM
Nestle India के फूड प्रोडक्ट्स में से 60%

Nestle India के फूड और ड्रिंक प्रोडक्ट्स में से 60 प्रतिशत के "स्वास्थ्य की एक स्वीकृत परिभाषा" के तहत ठीक नहीं पाए जाने की एक रिपोर्ट के बाद मंगलवार को कंपनी के शेयर में शुरुआती कारोबार के दौरान एक प्रतिशत से अधिक की गिरावट आई।

फाइनेंशियल टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, नेस्ले के सीनियर एग्जिक्यूटिव्स की इस वर्ष की शुरुआत में हुई मीटिंग में प्रेजेंटेशन के दौरान कहा गया था कि कंपनी के फूड और बेवरेज प्रोडक्ट्स के केवल 37 प्रतिशत की ऑस्ट्रेलिया के हेल्थ स्टार रेटिंग सिस्टम के अनुसार 3.5 प्रतिशत से अधिक की रेटिंग है।

इस सिस्टम में फूड प्रोडक्ट्स को 5 में से स्कोर दिया जाता है और बहुत सी इंटरनेशनल ग्रुप रिसर्च में इस सिस्टम का इस्तेमाल करते हैं।

रिपोर्ट में कहा गया है कि नेस्ले ने भी माना है कि उसकी कुछ कैटेगरी और प्रोडक्ट्स कभी भी "हेल्दी" नहीं रहे, चाहे कंपनी ने इनोवेशन करने की कितनी भी कोशिश की है।

नेस्ले के प्रवक्ता ने रिपोर्ट पर कुछ बताने से मना कर दिया। उन्होंने कहा कि कंपनी यह सुनिश्चित करने की कोशिश करती है कि उसके प्रोडक्ट्स न्यूट्रिशन की जरूरतों को पूरा करें और एक संतुलित डाइट में मदद करें।

प्रवक्ता का कहना था, "हमारी कोशिशें हमारे प्रोडक्ट्स की न्यूट्रिशनल वैल्यू में सुधार के लिए दशकों तक किए गए काम के एक मजबूत आधार पर की जाती हैं। उदाहरण के लिए, हमने अपने प्रोडक्ट्स में पिछले दो दशकों में शुगर और सोडियम की मात्रा काफी कम की है। हाल के वर्षों में हमने बच्चों और परिवारों की न्यूट्रिशन की जरूरतों को पूरा करने वाले बहुत से प्रोडक्ट लॉन्च किए हैं।"

हालांकि, यह स्पष्ट नहीं है कि इस रिपोर्ट का भारत में बेचे जाने वाले नेस्ले के प्रोडक्ट्स के लिए क्या मतलब है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें