Get App

Policybazaar के लिए प्रॉफिट एक चॉयस है, प्रायरिटी नहींः को-फाउंडर

पॉलिसीबाजार के को-फाउंडर दहिया ने कहा कि कंपनी का जोर कस्टमर्स को इंश्योरेंस के महत्व की जानकारी देने पर है

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 28, 2021 पर 8:08 PM
Policybazaar के लिए प्रॉफिट एक चॉयस है, प्रायरिटी नहींः को-फाउंडर

इंश्योरेंस मार्केटप्लेस पॉलिसीबाजार की पैरेंट कंपनी PB Fintech के को-फाउंडर और CEO, याशीष दहिया अपने परिवार में पहले ऐसे व्यक्ति थे जो सेना में नहीं गए थे। कॉलेज तक उनका लक्ष्य सेना में जाने का था  क्योंकि उन्होंने वही जीवन देखा था। हालांकि, इसके बाद से एक बड़ा बदलाव आया और 2008 में उन्होंने पॉलिसीबाजार की शुरुआत की।

PB Fintech का IPO 1-3 नवंबर तक खुलेगा और इसके लिए 940-980 रुपये का प्राइस बैंड तय किया गया है। कंपनी 6 अरब डॉलर के वैल्यूएशन पर 80 करोड़ डॉलर से अधिक जुटाएगी।

पॉलिसीबाजार को अभी तक 40 करोड़ डॉलर की फंडिंग मिली है और इसमें से लगभग 70 प्रतिशत अभी भी बैंक में है। कंपनी को हाल ही में इंश्योरेंस ब्रोकिंग लाइसेंस मिला है जिससे यह ऑफलाइन इंश्योरेंस सेलिंग बिजनेस शुरू कर सकेगी।

दहिया ने मनीकंट्रोल को दिए इंटरव्यू में बताया कि पॉलिसीबाजार का फोकस मिडल क्लास को बीमारी और अन्य मुश्किलों के कारण होने वाली वित्तीय असर से सुरक्षा देना है। कंपनी क्रेडिट कार्ड और पर्सनल लोन सेगमेंट्स में भी उतर सकती है।

पॉलिसीबाजार कस्टमर्स को फाइनेंशियल प्लानिंग के हिस्से के तौर पर इंश्योरेंस की जरूरत के बारे में जानकारी देती रही है। इसे कंपनी आगे भी जारी रखेगी।

कंपनी की योजना फिजिकल स्टोर्स खोलने की है जिससे कस्टमर्स को इंश्योरेंस एडवाइजर्स के साथ मीटिंग कर अपनी जरूरत बताने और सही पॉलिसी को चुनने में मदद मिलेगी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें