Get App

Tata के पास जाते ही Air India के कर्मचारियों के लिए आई अच्छी खबर, सैलरी में हुई कटौती वापस होने लगी बहाल

कोरोना महामारी के दौरान एयर इंडिया सहित कई एयरलाइंस ने अपने कर्मचारियों की सैलरी में कटौती का कदम उठाया था

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 15, 2022 पर 4:16 PM
Tata के पास जाते ही Air India के कर्मचारियों के लिए आई अच्छी खबर, सैलरी में हुई कटौती वापस होने लगी बहाल
चीन (China) में करीब 40 करोड़ लोगों के इस समय लॉकडाउन में होने का अनुमान है

टाटा ग्रुप के हाथों में जा चुकी एयर इंडिया (Air India) के कर्मचारियों के लिए एक अच्छी खबर है। एयरलाइन ने अपने कर्मचारियों की सैलरी को महामारी के पहले के स्तर पर चरणबद्ध तरीके से बहाल करना शुरू कर दिया है। कोरोना मामलों की संख्या में कमी के साथ एविएशन सेक्टर में आई रिकवरी के बाद एयर इंडिया ने यह फैसला लिया है।

दो साल पहले कोरोना महामारी जब को पहली बार भारत में आई थी, तब एविएशन सेक्टर पूरी तरह से ठप हो गया था। यहां तक कि पाबंदियां हटने के बाद भी काफी समय तक यात्री हवाई यात्रा से परहेज करते रहे। इसके चलते एयर इंडिया सहित कई एयरलाइंस को लागत घटाने के लिए कर्मचारियों की सैलरी में कटौती सहित कई उपाय करने पड़े थे।

एयर इंडिया ने एक बयान में कहा, "महामारी के बाद दुनिया आगे बढ़ रही है और एविएशन सेक्टर भी एक बार फिर से उड़ान भर रहा है। साथ ही हमारे प्रदर्शन में भी अब सुधार दिखाई देने लगे हैं। ऐसे में हमें आपको यह सूचित करते हुए खुशी हो रही है कंपनी ने आपकी सैलरी में कटौती की समीक्षा की है और इसे चरणबद्ध तरीके से बहाल करने का फैसला किया है।" आइए जानते हैं कि एयर इंडिया ने अपने कर्मचारियों की सैलरी में कितनी बहाली की है-

सब समाचार

+ और भी पढ़ें