स्टील से लेकर सॉफ्टवेयर तक का बिजनेस करने वाले टाटा ग्रुप की इनवेस्टमेंट होल्डिंग कंपनी टाटा संस (Tata Sons) के बोर्ड में कुछ पोजिशन खाली हो रही हैं। इन्हें भरने के लिए सिटी इंडिया के पूर्व CEO प्रमित झावेरी और टाटा ग्रुप के नोएल टाटा प्रमुख दावेदार माने जा रहे हैं। सूत्रों ने बताया कि टाटा ग्रुप अगले कुछ सप्ताह में इस बारे में अंतिम फैसला कर सकता है।
