Get App

Sony के साथ मर्जर डील रद्द होने के बाद Zee ने NCLT का दरवाजा खटखटाया

ज़ी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (ZEEL) ने मर्जर रद्द होने के मामले में सोनी पिक्चर्स के खिलाफ नेशनल कंपनी लॉ ट्राइब्यूनल (NCLT) का दरवाजा खटखटाया है। इसके अलावा, ज़ी ने इस मामले में सिंगापुर इंटरनेशनल आर्बिट्रेशन सेंटर (SIAC) में भी आवेदन दिया है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 24, 2024 पर 7:38 PM
Sony के साथ मर्जर डील रद्द होने के बाद Zee ने NCLT का दरवाजा खटखटाया
Zee-Sony merger: ज़ी जहां गोयनका को नई इकाई का MD और CEO का नियुक्त बनाने पर अड़ी हुई थी, वहीं सोनी अपने CEO एन. पी. सिंह को इस पद पर देखना चाहती थी।

ज़ी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (ZEEL) ने मर्जर रद्द होने के मामले में सोनी पिक्चर्स (Sony Pictures) के खिलाफ नेशनल कंपनी लॉ ट्राइब्यूनल (NCLT) का दरवाजा खटखटाया है। इसके अलावा, ज़ी ने इस मामले में सिंगापुर इंटरनेशनल आर्बिट्रेशन सेंटर (SIAC) में भी आवेदन दिया है। कंपनी ने रेगुलेटरी फाइलिंग में बताया कि इस सिलसिले में NCLT की मुंबई बेंच में मामला दायर किया गया है और मर्जर को लागू करने के लिए निर्देश देने की मांग की गई है।

अगर यह डील हो जाती, तो इसके बाद यह 10 अरब डॉलर की मीडिया कंपनी बन जाती। हालांकि, सोनी ने 22 जनवरी को टर्मिनेशन नोटिस जारी कर डील को रद्द करने का ऐलान किया था। दोनों कंपनियों के बीच मर्जर समझौता 22 दिसंबर 2021 को हुआ था। इसके तहत दो साल में ज़ी और सोनी पिक्चर्स के साथ-साथ बांग्ला एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड का मर्जर होना था।

पिछले महीने इस डील की समयसीमा खत्म हो गई थी। इसके बाद दोनों कंपनियां बातचीत कर रही थीं, लेकिन मर्जर वाली इकाई के CEO पद पर नियुक्ति को लेकर सहमति नहीं बन पाई। ज़ी जहां गोयनका को नई इकाई का MD और CEO का नियुक्त बनाने पर अड़ी हुई थी, वहीं सोनी अपने CEO एन. पी. सिंह को इस पद पर देखना चाहती थी।

Zee ने Sony के दावों को खारिज किया

सब समाचार

+ और भी पढ़ें