Get App

India Vs Sri Lanka Series 2024 Schedule: भारत-श्रीलंका क्रिकेट सीरीज में कब कौन सा होगा मुकाबला, शेड्यूल रिलीज

India Vs Sri Lanka Cricket Series 2024: भारत को अभी इस सीरीज के लिए टीम घोषित करनी है। खबर है कि सीनियर खिलाड़ी जैसे विराट कोहली और रोहित शर्मा को इस दौरे पर आराम दिया जाएगा। भारतीय पुरुष क्रिकेट ​टीम इस वक्त जिंबाब्वे के दौरे पर है और 5 मैचों की टी20 सीरीज खेल रही है। टीम के कप्तान शुभमन गिल हैं

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Jul 11, 2024 पर 10:53 PM
India Vs Sri Lanka Series 2024 Schedule: भारत-श्रीलंका क्रिकेट सीरीज में कब कौन सा होगा मुकाबला, शेड्यूल रिलीज
भारतीय टीम नए मुख्य कोच गौतम गंभीर के मार्गदर्शन में खेलेगी।

India Vs Sri Lanka Cricket Series Schedule: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने भारत और श्रीलंका की पुरुष टीम के बीच श्रीलंका में होने वाली क्रिकेट सीरीज के शेड्यूल की घोषणा कर दी है। भारत जुलाई और अगस्त में श्रीलंका के दौरे के दौरान पाल्लेकल और कोलंबो में 3 टी20 अंतरराष्ट्रीय और 3 वनडे मैच खेलेगा। टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच 26, 27 और 29 जुलाई को पाल्लेकल अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में होंगे। इसके बाद वनडे मैच 1, 4 और 7 अगस्त को कोलंबो में आर प्रेमदासा अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेले जाएंगे।

भारतीय टीम नए मुख्य कोच गौतम गंभीर के मार्गदर्शन में खेलेगी। वहीं श्रीलंका भी नए कोच सनत जयसूर्या के साथ होगी। भारत को अभी इस सीरीज के लिए टीम घोषित करनी है। खबर है कि सीनियर खिलाड़ी जैसे विराट कोहली और रोहित शर्मा को इस दौरे पर आराम दिया जाएगा। उम्मीद है कि हार्दिक पंड्या को टी20 अंतरराष्ट्रीय टीम की कमान सौंपी जा सकती है, जबकि केएल राहुल को वनडे टीम के कप्तान नियुक्त किए जा सकते हैं।

श्रीलंका को मिलेगा नया कप्तान

इस बीच श्रीलंका की टीम को भी टी20 के लिए नया कप्तान मिलेगा क्योंकि वानिंदु हसरंगा ने टी20 अंतरराष्ट्रीय कप्तान के अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। हसरंगा ने कहा है कि श्रीलंका क्रिकेट के सर्वश्रेष्ठ हित में उन्होंने कप्तानी छोड़ने और टीम में खिलाड़ी के रूप में बने रहने का फैसला किया है। हसरंगा ने हाल में हुए टी20 विश्व कप में श्रीलंका की कप्तानी की थी, जिसमें टीम सुपर 8 में जगह बनाने में नाकाम रही थी। भारतीय पुरुष क्रिकेट ​टीम इस वक्त जिंबाब्वे के दौरे पर है और 5 मैचों की टी20 सीरीज खेल रही है। टीम के कप्तान शुभमन गिल हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें