हमारा शरीर रोजमर्रा की चुनौतियों से निपटने के लिए कई तरह के विटामिन, मिनरल्स और कैल्शियम पर निर्भर करता है। इनमें सबसे अहम है विटामिन बी12, जो शरीर में खुद नहीं बनता और इसलिए इसे एनिमल और प्लांट बेस्ड फूड के जरिए लेना जरूरी है। विटामिन बी12 हमारे डीएनए और रेड ब्लड सेल्स (आरबीसी) बनाने, तंत्रिका तंत्र को मजबूत करने और शरीर में ऑक्सीजन की सही मात्रा बनाए रखने में अहम भूमिका निभाता है। हमारी डेली लाइफ और लाइफस्टाइल जैसे व्यस्त काम, नींद की कमी, लगातार स्क्रीन का इस्तेमाल और स्ट्रेस सीधे इस न्यूट्रिएंट पर असर डाल सकते हैं।