Get App

Betel Leaves: पान के पत्तों को हल्के में न लें, सिर दर्द और एलर्जी में मिलेगा आराम, ऐसे करें सेवन

Benefits Of Betel Leaves: पान के पत्ते न केवल भारतीय संस्कृति में महत्वपूर्ण हैं, बल्कि स्वास्थ्य लाभ भी प्रदान करते हैं। इनमें मौजूद पोषक तत्व पाचन सुधारते हैं, सूजन कम करते हैं और यूरिक एसिड नियंत्रित करते हैं। यह मसूड़ों की सूजन, दांतों की समस्याओं और साधारण बीमारियों जैसे सर्दी-खांसी में भी प्रभावी होते हैं। इन्हें प्राकृतिक औषधि माना जाता है

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 03, 2025 पर 5:45 PM
Betel Leaves: पान के पत्तों को हल्के में न लें, सिर दर्द और एलर्जी में मिलेगा आराम, ऐसे करें सेवन
Benefits Of Betel Leaves: पान के पत्ते यूरिक एसिड को नियंत्रित करने में मदद कर सकते हैं।

पान के पत्ते भारतीय संस्कृति का अहम हिस्सा रहे हैं, जिनका आध्यात्मिक और सांस्कृतिक महत्व अत्यधिक है। इन पत्तों का उपयोग हजारों वर्षों से धार्मिक कार्यों और पूजा-अर्चना में होता आया है। हालांकि, पान के पत्तों का महत्व केवल सांस्कृतिक ही नहीं, बल्कि स्वास्थ्य के लिहाज से भी बहुत महत्वपूर्ण है। आयुर्वेद में इन्हें एक प्रभावी औषधि के रूप में प्रयोग किया जाता है, जो कई प्रकार की शारीरिक समस्याओं से राहत दिलाने में सक्षम है। पान के पत्तों में कैल्शियम, विटामिन C, एंटीऑक्सिडेंट्स जैसे कई पोषक तत्व होते हैं, जो शरीर के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं।

इन पत्तों के सेवन से पाचन तंत्र को ठीक करने, सूजन कम करने और यूरिक एसिड नियंत्रित करने जैसे लाभ प्राप्त होते हैं। इसके अलावा, पान के पत्ते मसूड़ों की सूजन, दांतों के दर्द और सर्दी-जुकाम जैसी बीमारियों में भी प्रभावी साबित होते हैं।

यूरिक एसिड को नियंत्रित करें

पान के पत्ते यूरिक एसिड को नियंत्रित करने में मदद कर सकते हैं। लोकल 18 से बात करते हुए डॉक्टर जितेंद्र शर्मा  के कहा कि, शरीर में यूरिक एसिड का ज्यादा होना खतरनाक हो सकता है। पान के पत्तों के सेवन से इसको नियंत्रित किया जा सकता है, जो अन्य दवाओं से भी अधिक प्रभावी हो सकता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें