Cancer Treatment: AI बनेगा कैंसर का डॉक्टर, डिटेक्शन से लेकर वैक्सीनेशन तक ऐसे करेगा काम

Cancer Treatment: रूस ने दावा किया था कि उसने कैंसर की वैक्सीन बना ली है। यह एक mRNA वैक्सीन है। रूस की इस खोज को सदी की सबसे बड़ी खोज माना जा रहा है। इस बीच ओरेकल के सीईओ ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा है कि AI के जरिए जल्द ही कैंसर डिटेक्शन से लेकर वैक्सीनेशन तक सब 48 घंटे में किया जा सकेगा

अपडेटेड Jan 22, 2025 पर 1:02 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Cancer Treatment: कैंसर दुनिया की सबसे घातक बीमारियों में से एक है। पूरी दुनिया में हर साल लगभग 6.1 करोड़ लोगों की मौत होती है।

कैंसर (Cancer) एक जानलेवा बीमारी है। हालांकि इसका इलाज संभव है लेकिन फिर भी हर लाखों लोगों की मौत कैंसर के वजह से होती है। कुछ समय पहले रूस ने दावा किया था कि उसने कैंसर की वैक्सीन बना ली है। यह एक mRNA वैक्सीन है। रूस की इस खोज को सदी की सबसे बड़ी खोज माना जा रहा है। इस बीच ओरेकल के सीईओ ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा है कि AI के जरिए जल्द ही कैंसर डिटेक्शन से लेकर वैक्सीनेशन तक सब 48 घंटे में किया जा सकेगा।

ओरेकल के सीईओ लैरी एलिसन ने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के साथ 48 घंटों के अंदर कैंसर का पता लगाने से लेकर उसकी कस्टम वैक्सीन तक बनाई जा सकेगी। इससे कैंसर के बारे में जल्द ही जानकारी मिल जाएगी। हालांकि लौरी ने कहा कि यब भविष्य का वादा है। यानी भविष्य में एआई के जरिए कैसंर का इलाज किया जा सकेगा।

AI करेगा कैंसर का इलाज


अगर लैरी एलिसन कैंसर की वैक्सीन बनाने में कामयाब हो जाते हैं। तब ऐसी स्थिति में वैक्सीन बनाने के मामले रूस के बाद अमेरिका दूसरा देश बन जाएगा। लैरी ने कहा कि कैंसर से पीड़ित मरीज के लिए कस्टम वैक्सीन भी बनाई जा सकेगी। इसे खासस तौर पर उस व्यक्ति के कैंसर के प्रकार और स्थिति के हिसाब से तैयार का जाएगा। एलिसन ने यह भी कहा कि इस प्रक्रिया में AI का उपयोग मरीज के कैंसर की पहचान करने के लिए किया जाएगा। फिर उस व्यक्ति के शरीर के इम्यून सिस्टम को समझते हुए एक वैक्सीन तैयार की जाएगी। यह वैक्सीन कैसंर के खिलाफ लड़ने मं मदद करेगी। इसके जरिए कैंसर के इलाज में क्रांति आ सकती है। इसकी वजह ये है कि यह वैक्सीन खास तौर से कैंसर के मरीजे कि लिए बनाई गई है।

रूस के बाद अमेरिका में कैंसर की वैक्सीन बनने की संभावना

फिलहाल अमेरिका को वैक्सीन जल्द से जल्द बनाना होगा। इसकी वजह ये है कि रूस कैंसर की वैक्सीन बनाने के ले पहले ही ऐलान कर चुका है। उनके देश में 2025 से कैंसर की वैक्सीन लगनी शुरू हो जाएगी। रूस अपने नागरिकों को यह वैक्सीन फ्री में लगाएगा। ऐसे में अमेरिका इस बड़ी उपलब्धि में रूस से पिछड़ता हुआ नजर आ रहा है।

जानिए कैंसर क्या है

शरीर में करीब 30 लाख करोड़ कोशिकाएं होती हैं। ये सभी एक निश्चित पैटर्न में नियंत्रित तरीके से बढ़ती हैं और एक समय के बाद खुद ही नष्ट हो जाती हैं। लेकिन कैंसर होने पर यह नियंत्रित पैटर्न बिगड़ने लगता है। फिर यह एक जानलेवा बीमारी का रूप ले लेता है।

Bladder Health Tips: देर तक यूरिन रोकने से सेहत की बज जाएगी बैंड, UTI और किडनी स्टोन का बढ़ सकता है खतरा

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।