इन दिनों डायबिटीज के मरीज पूरी दुनिया में तेजी से बढ़ रहे हैं। गलत खानपान और बेहतर लाइफ स्टाइल नहीं होने के चलते लोग कई तरह की बीमारियों का सामना कर रहे हैं। इस बीच डायबिटीज के मरीजों के एक बहुत बड़ी खुशखबरी सामने आई है। वैज्ञानिकों को एक बड़ी सफलता मिली है। अब टाइप 2 डायबिटीज के इलाज में बहुत कारबर साबित हो सकती है। वैज्ञानिक मानव कोशिका में इस तरह का बदलाव करने में सफल रहे हैं। जिससे कि वो इंसुलिन बनाने में सक्षम हो सके। इससे शरीर में बढ़ते ब्लड शुगर के लोवलन को कंट्रोल किया जा सकता है।