Get App

Jamun Seeds for Diabetes: शुगर के मरीजों के लिए वरदान है ये छोटा बीज, जानिए कैसे करें इसका सही इस्तेमाल

Diabetes: जामुन को लेकर सिर्फ आयुर्वेद ही नहीं, यूनानी और चाइनीज चिकित्सा में भी इसके फायदे माने गए हैं। खास बात ये है कि जामुन खाने के बाद बची गुठलियां, जिन्हें लोग अक्सर फेंक देते हैं, डायबिटीज के मरीजों के लिए बेहद फायदेमंद होती हैं। ये ब्लड शुगर को नैचुरली कंट्रोल करने में मदद करती हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 21, 2025 पर 12:25 PM
Jamun Seeds for Diabetes: शुगर के मरीजों के लिए वरदान है ये छोटा बीज, जानिए कैसे करें इसका सही इस्तेमाल
Diabetes: आयुर्वेद के अनुसार, जामुन में एस्ट्रीन्जेंट और एंटी-ड्यूरेटिक गुण होते हैं

गर्मियों में मिलने वाला जामुन सिर्फ स्वाद में ही नहीं, बल्कि सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद है। ये फल न केवल स्वादिष्ट है, बल्कि आयुर्वेद और पारंपरिक चिकित्सा में इसे कई रोगों का इलाज करने वाला माना गया है। विशेष रूप से जामुन की गुठली डायबिटीज के मरीजों के लिए एक वरदान साबित हो सकती है। इसमें पाए जाने वाले जम्बोलिन और जम्बोसिन जैसे तत्व ब्लड शुगर को नियंत्रित करने में सहायक होते हैं और शरीर में इंसुलिन के स्तर को बढ़ाने में मदद करते हैं। इसके अलावा, जामुन का सेवन पाचन को दुरुस्त करने, इम्यूनिटी को बढ़ाने और पेट की समस्याओं से राहत दिलाने में भी लाभकारी होता है।

अगर इसे सही तरीके से इस्तेमाल किया जाए, तो यह एक सुपरफूड के रूप में कार्य कर सकता है। चलिए, जानते हैं जामुन की गुठली के फायदे और इसका सेवन कैसे किया जा सकता है।

जामुन की गुठली से ब्लड शुगर को कैसे नियंत्रित करें?

जामुन और इसकी गुठली में पाए जाने वाले जम्बोलिन और जम्बोसिन तत्व खून में शुगर की रिलीज को धीमा कर देते हैं। इससे शरीर में इंसुलिन का स्तर बढ़ता है, जिससे डायबिटीज को कंट्रोल किया जा सकता है। नियमित सेवन से ब्लड शुगर बढ़ने की समस्या को भी काबू पाया जा सकता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें