हाल के वर्षों में महिलाओं में हार्ट से जुड़ी गंभीर बीमारियों जैसे हार्ट अटैक, स्ट्रोक और दिल की अन्य समस्याओं के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। बदलती लाइफस्टाइल, लगातार बढ़ता तनाव, जंक फूड का ज्यादा सेवन और अनियमित खान-पान ने महिलाओं की हार्ट हेल्थ पर गहरा असर डाला है। खासकर 40 साल की उम्र के आसपास महिलाओं में हार्ट अटैक का खतरा काफी तेजी से बढ़ जाता है। महिलाओं में हार्मोनल बदलाव, मेनोपॉज और उम्र बढ़ने के साथ होने वाले शारीरिक परिवर्तन भी हार्ट अटैक के जोखिम को बढ़ाते हैं। अक्सर महिलाएं अपने शरीर में होने वाले शुरुआती संकेतों को नजरअंदाज कर देती हैं,