Diabetes: मानसून में डायबिटीज के मरीज रहें सावधान, जरा सी चूक पड़ सकती है भारी, अपनाएं ये असरदार उपाय

Diabetes: मानसून का मौसम भले ही सुहावना लगता हो, लेकिन इस दौरान बीमारियों का खतरा काफी बढ़ जाता है। थोड़ी सी लापरवाही भी स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक साबित हो सकती है। खासतौर पर डायबिटीज से पीड़ित लोगों को इस मौसम में अधिक सतर्क रहना चाहिए और अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखना जरूरी है

अपडेटेड Jul 03, 2025 पर 7:30 AM
Story continues below Advertisement
Diabetes:मानसून के मौसम में शरीर पसीने से ज्यादा पानी नहीं छोड़ता, जिससे प्यास कम लगती है।

बारिश का मौसम अपने साथ जहां राहत और ठंडक लाता है, वहीं डायबिटीजों के मरीजों के लिए ये कई तरह की चुनौतियां भी लेकर आता है। इस मौसम में बढ़ती नमी, गंदगी और संक्रमण का खतरा मधुमेह से पीड़ित लोगों के लिए बड़ी परेशानी का कारण बन सकता है। लगातार गीले रहने वाले वातावरण में वायरस और बैक्टीरिया तेजी से पनपते हैं, जिससे फ्लू, सर्दी-जुकाम, फंगल इंफेक्शन और जलजनित बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है। साथ ही, बारिश के चलते शारीरिक गतिविधियां कम हो जाती हैं, जिससे ब्लड शुगर का संतुलन बिगड़ सकता है।

डायबिटीज मरीजों की इम्यूनिटी पहले से कमजोर होती है, ऐसे में उन्हें मानसून के मौसम में खास एहतियात बरतनी चाहिए। खाने-पीने से लेकर शरीर की सफाई और नियमित शुगर चेकअप तक, हर छोटी बात पर ध्यान देना बेहद जरूरी है ताकि सेहत से कोई समझौता न हो।

  1. मानसून में बढ़ जाते हैं संक्रमण के खतरे

बारिश के दौरान वातावरण में नमी और गंदगी के कारण वायरल फ्लू, जलजनित रोग और स्किन इंफेक्शन जैसे कई संक्रमण तेजी से फैलते हैं। डायबिटीज मरीजों की इम्यूनिटी पहले से कमजोर होती है, जिससे ये संक्रमण ज्यादा तेजी से असर कर सकते हैं। ऐसे में बीमारियों से खुद को बचाना बेहद जरूरी हो जाता है।

  1. बदलती दिनचर्या से बिगड़ सकता है शुगर लेवल


मानसून की वजह से अक्सर टहलने या बाहर निकलने की आदत पर ब्रेक लग जाता है। ऐसे में फिजिकल एक्टिविटी घटने से ब्लड शुगर का संतुलन बिगड़ सकता है। कोशिश करें कि घर के अंदर ही हल्की-फुल्की एक्सरसाइज करते रहें। योग, मेडिटेशन या 30 मिनट की वॉक से शरीर एक्टिव रहेगा और शुगर लेवल कंट्रोल में रहेगा।

  1. घर का बना ताजा खाना है सबसे सेफ

मानसून में सड़कों के किनारे मिलने वाला चटपटा खाना भले ही स्वाद में अच्छा लगे, लेकिन इसमें मौजूद बैक्टीरिया डायबिटीज मरीज के लिए खतरे का कारण बन सकते हैं। ऐसे में घर में बना ताजा खाना खाएं। सब्जियां और फल धोकर खाएं और प्रोसेस्ड फूड से परहेज करें। खाने में एंटीऑक्सीडेंट्स और पोषक तत्वों से भरपूर चीजें शामिल करें जो इम्यूनिटी बढ़ाएं।

  1. पैरों की सफाई और देखभाल सबसे जरूरी

मानसून में कीचड़ और गीली जमीन से पैरों में फंगल इंफेक्शन का खतरा कई गुना बढ़ जाता है। डायबिटीज पेशेंट को पैरों की साफ-सफाई का खास ख्याल रखना चाहिए। सूती मोजे पहनें, गीले जूते न पहनें और नंगे पांव बिलकुल न चलें। नाखूनों को समय-समय पर काटते रहें और पैरों को हमेशा सूखा रखें।

  1. ब्लड शुगर मॉनिटरिंग न छोड़ें

मानसून में तापमान और ह्यूमिडिटी में उतार-चढ़ाव से इंसुलिन की कार्यक्षमता पर असर पड़ सकता है। इसलिए डायबिटीज़ मरीजों को नियमित रूप से अपना ब्लड शुगर लेवल चेक करते रहना चाहिए। डॉक्टर की सलाह पर दवाएं लेते रहें और अपनी हेल्थ रिपोर्ट्स अपडेट रखें।

  1. हाइड्रेशन बनाए रखें

मानसून के मौसम में शरीर पसीने से ज्यादा पानी नहीं छोड़ता, जिससे प्यास कम लगती है। लेकिन इसका मतलब ये नहीं कि पानी पीना छोड़ दें। डिहाइड्रेशन ब्लड शुगर को असंतुलित कर सकता है। दिनभर में पर्याप्त मात्रा में पानी, हर्बल टी या नींबू पानी लेते रहें ताकि शरीर तरोताजा बना रहे।

डिस्क्लेमर: यह लेख सिर्फ सामान्य जानकारी के लिए है। किसी भी तरह से किसी दवा या इलाज का विकल्प नहीं हो सकता। ज्यादा जानकारी के लिए हमेशा अपने डॉक्टर से संपर्क करें।

रातभर भिगोकर खाएं ये 8 फूड्स, इम्यूनिटी बूस्ट होगी रॉकेट की स्पीड से!

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।