उत्तर प्रदेश में एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है, जिसने पूरे चिकित्सा जगत की नींद उड़ा दी है। ये घटना बुलंदशहर की है, जहां डॉक्टरों को उस समय झटका लगा जब एक 30 साल की महिला के एमआरआई स्कैन में पता चला कि वो 12 हफ्तों की गर्भवती है। उसका भ्रूण यूट्रस में न पल कर लीवर में विकसित हो रहा है।
