Get App

जोड़ों और मांसपेशियों के दर्द का रामबाण इलाज, बस अपनाएं दादी-नानी का ये नुस्खा

dadi nani ke nuskhe: क्या आप जानते हैं कि जोड़ों और मांसपेशियों के दर्द का असरदार और तुरंत राहत देने वाला तरीका आपके घर में ही मौजूद हो सकता है? दादी-नानी के पुराने नुस्खे और कुछ देसी चीजें इस्तेमाल कर आप सिर्फ मिनटों में दर्द और सूजन कम कर सकते हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 02, 2025 पर 1:06 PM
जोड़ों और मांसपेशियों के दर्द का रामबाण इलाज, बस अपनाएं दादी-नानी का ये नुस्खा
dadi nani ke nuskhe: आप घर पर ही अपने लिए देसी तेल तैयार कर सकते हैं।

आजकल की तेज और अनहेल्दी लाइफस्टाइल की वजह से केवल बुजुर्ग ही नहीं, बल्कि युवा भी जोड़ों और मांसपेशियों के दर्द से परेशान हैं। बदलते मौसम में ये समस्या और बढ़ जाती है। शरीर में कैल्शियम, विटामिन D और जरूरी पोषक तत्वों की कमी मांसपेशियों और ज्वॉइंट्स में अकड़न और दर्द का मुख्य कारण बनती है। दवाईयां दर्द को अस्थायी राहत तो देती हैं, लेकिन दादी-नानी के घरेलू नुस्खे और देसी उपाय हमेशा से सुरक्षित और असरदार माने गए हैं। नारियल तेल और कपूर से बनाई गई देसी मालिश दर्द और सूजन को कम करने में मदद करती है। इससे ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है और मसल्स को आराम मिलता है।

नारियल तेल

नारियल तेल में पाए जाने वाले एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट गुण सूजन कम करने और दर्द में राहत देने में मददगार होते हैं। नारियल तेल की हल्की मालिश से ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है, जिससे मसल्स और जोड़ों में अकड़न और जकड़न कम होती है। नियमित मालिश करने से मांसपेशियों को आराम मिलता है और जोड़ों की गतिशीलता में सुधार होता है।

कपूर

सब समाचार

+ और भी पढ़ें