उत्तर प्रदेश के प्रयागराज (इलाहाबाद) के रहने वाले एक शख्स की नाक से डॉक्टरों ने जिंदा जोंक निकाला है। जोंक युवक की नाक में 15 दिन तक खून चूसता रहा। शुरुआत में दर्द हुआ और ब्लीडिंग शुरू हुई तो इसे सामान्य समझा। लेकिन समस्या बढ़ने पर वह डर गया। फौरन डॉक्टर के पास पहुंचा। जांच में पता चला कि युवक को कोई बीमारी नहीं, बल्कि उसकी नाक के अंदर जिंदा जोंक बैठकर खून चूस रहा है। ENT सर्जन डॉ. सुभाष चंद्र वर्मा ने एंडोस्कोपी से जोंक बाहर निकाला। डॉक्टर वर्मा ने कहा- ये रेयरेस्ट ऑफ रेयर है। शायद ही इस तरह का केस भारत में हुआ हो।
