Jail Sentence to Hinduja Family: स्विट्जरलैंड की एक अदालत ने ब्रिटेन के सबसे अमीर परिवार हिंदुजा फैमिली के 4 सदस्यों को जिनेवा में अपने घर में भारतीय कर्मचारियों का शोषण करने के आरोप में जेल की सजा सुनाई। हिंदुजा दंपत्ति को मानव तस्करी के आरोप से बरी कर दिया गया, लेकिन अन्य आरोपों में दोषी ठहराया गया। हिंदुजा फैमिली करीब 37 अरब पाउंड (47 अरब डॉलर) संपत्ति की मालिक है। तेल और गैस, बैंकिंग और हेल्थकेयर सेक्टर में बिजनेस के साथ हिंदुजा समूह 38 देशों में मौजूद है।
