Aadhaar Update: आज के समय में आधार कार्ड (Aadhaar Card) हमारी पहचान का सबसे अहम दस्तावेज बन गया है। इसके बिना आप किसी भी सरकारी स्कीम का फायदा नहीं उठा सकते हैं। आधार कार्ड पूरे जीवन में किसी भी व्यक्ति को सिर्फ एक ही बार जारी किया जाता है। आधार को भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (Unique Identification Authority of India - UIDAI) जारी करती है। आधार को लेकर UIDAI ने भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (Indian Space Research Organisation -ISRO) के साथ एक डील की है। जिसके तहत एक नया पोर्टल बनाया गया है। जिसका फायदा हर एक आधार कार्ड होल्डर्स को मिलेगा।
