Aadhaar Update: आपके पास नहीं है कोई भी डॉक्यूमेंट तो भी कर पाएंगे आधार में अपडेट, UIDAI ने शुरू की नई सर्विस

Aadhaar Update Process HOF: आधार यूजर्स के लिए UIDAI एक खास सुविधा अपने ग्राहकों के लिए लाया है। अब अगर आपके पास अपने नाम से डॉक्यूमेंट नहीं है तब भी अपने आधार को अपडेट करा पाएंगे। बस इसके लिए आपको अपने परिवार के मुखिया (Head of Family - HOF) की इजाजत लेनी होगी

अपडेटेड Jan 04, 2023 पर 2:09 PM
Story continues below Advertisement
UIDAI: अपने घर के मुखिया की मदद से अपने आधार की जानकारी को अपडेट कर सकते हैं।

Aadhaar Update Process HOF: आधार यूजर्स के लिए UIDAI एक खास सुविधा अपने ग्राहकों के लिए लाया है। अब अगर आपके पास अपने नाम से डॉक्यूमेंट नहीं है तब भी अपने आधार को अपडेट करा पाएंगे। बस इसके लिए आपको अपने परिवार के मुखिया (Head of Family - HOF) की इजाजत लेनी होगी। कई लोग ऐसे हैं जिनके पास आधार के अलावा कोई वैलिड डॉक्यूमेंट नहीं होता है। तब आधार में दर्ज किसी भी जानकारी को अपडेट करने के लिए कई बार दिक्कत आता है क्योंकि प्रूफ के लिए कोई भी दूसरा वैलिड डॉक्यूमेंट नहीं होता। अब UIDAI ने 'हेड ऑफ फैमिली' के आधार बेस्ड वैलिडेशन प्रोसेस से आधार की जानकारी अपडेट कर सकते हैं। UIDAI के इस ऑप्शन के जरिये आप अपने घर के मुखिया की मदद से अपने आधार की जानकारी को अपडेट कर सकते हैं।

किन लोगों के लिए मददगार है यह सुविधा?

'हेड ऑफ फैमिली' बेस्ड आधार में जानकारी अपडेट करने का तरीका उनके लिए फायदेमंद जिनके पास अपने नाम से कोई डॉक्यूमेंट प्रूफ नहीं होता। वह अपने परिवार के मुखिया के डॉक्यमेंट के जरिये आसानी से अपनी जानकारी को अपडेट करा सकते हैं। HOF आधारित ऑनलाइन पता अपडेट एक निवासी के रिश्तेदार जैसे बच्चे, पति या पत्नी, माता-पिता आदि उठा सकते हैं। अगर उनके पास अपने नाम पर पते का कोई प्रूफ नहीं है तो हेड ऑफ फैमिली यानी परिवार का मुखिया स्वयं के नाम पर सपोर्टिंग डॉक्यूमेंट्स दे सकते हैं।


UIDAI ने जारी किया नोटिफिकेशन

UIDAI ने इस अपडेट को लेकर 3 जनवरी 2023 को नोटिफिकेशन जारी किया था। अब आप बिना स्वयं के नाम पर बने डॉक्यूमेंट के बाद भी 'हेड ऑफ फैमिली' के डॉक्यूमेंट्स की मदद से  आधार में अपडेट कर सकते हैं।

इन डॉक्यूमेंट्स से हो जाएगा काम

यह राशन कार्ड, मार्कशीट, मैरिज सर्टिफिकेट, पासपोर्ट आदि जैसे डॉक्यूमेंट को जमा करके परिवार के मुखिया के साथ अपने रिश्ते या संबंध को साबित कर पाएंगे। यदि अगर ऐसा कोई भी संबंध से जुड़ा प्रूफ नहीं है तो उस केस में UIDAI ने कहा है कि परिवार का मुखिया सेल्फ डिक्लेरेशन फॉर्म दे सकता है। ये तरीका उन लोगों के काम आएगा जो काम के सिलसिले में दूसरे शहरों में रह रहे हैं या शिफ्ट हो गए हैं। आपको एड्रेस प्रूफ के लिए वैलिड डॉक्यूमेंट UIDAI की बताई लिस्ट के मुताबिक ही जमा करना होगा।

'हेड ऑफ फैमिली' की मदद से कर सकते हैं आधार अपडेट

परिवार के मुखिया यानी Head of Family के डॉक्यूमेंट्स की मदद से अपने आधार कार्ड को अपडेट करने के लिए आप सबसे पहले My Aadhaar पोर्टल https://myaadhaar.uidai.gov.in/ पर जाएं। पोर्टल पर जाकर आधार को अपडेट का प्रोसेस चुनें। आधार एड्रेस का अपडेट को चुनें। उसके बाद परिवार के मुखिया का 'Head of Family' का आधार नंबर डालें। इसके बाद आपको रिलेशनशीप से जुड़ा डॉक्यूमेंट लगाना होगा। आपको अपना एड्रेस अपडेट करने के लिए 50 रुपये का चार्ज भी देना होगा। इसके बाद आपकी रिक्वेस्ट को परिवार के मुखिया को 30 दिन कें अंदर अप्रूव करना होगा। इसके लिए परिवार के मुखिया को लॉग इन करना अप्रूव करना होगा और फिर आपका आधार अपडेट हो जाएगा।

कल बढ़त के साथ बंद हुए भारतीय बाजार, जानें आज निफ्टी और बैंक निफ्टी में क्या हो रणनीति

MoneyControl News

MoneyControl News

First Published: Jan 04, 2023 1:54 PM

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।