Delhi Rain: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में वीकेंड पर हुई मानसून की पहली भारी बारिश ने 41 सालों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। दिल्ली में रविवार सुबह साढ़े आठ बजे तक पिछले 24 घंटे के दौरान 153 मिलीमीटर (मिमी) बारिश दर्ज की गई, जो 1982 के बाद से जुलाई में एक दिन में हुई सर्वाधिक बारिश है। इंडियन मेट्रोलॉजिकल डिपार्टमेंट (IMD) के अनुसार, सफदरजंग वेधशाला में रविवार सुबह साढ़े आठ बजे तक पिछले 24 घंटे में 153 मिमी बारिश दर्ज की गई, जो 25 जुलाई 1982 को एक दिन में दर्ज की गई 169.9 मिमी बारिश के बाद से सर्वाधिक है।
