Get App

लोगों की भलाई कर रहे हैं तो जेल जाने को रहें तैयार, अरविंद केजरीवाल ने कहा पार्टी कार्यकर्ताओं से

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) का कहना है कि आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं को जेल जाने के लिए तैयार रहना चाहिए। आम आदमी पार्टी के प्रमुख ने ये बातें रविवार 31 दिसंबर को ऑनलाइन आयोजित पार्टी की नेशनल काउंसलिंग मीटिंग्स में कही। उन्होंने इस बैठक में यह भी कहा कि दिल्ली लिक्वर पॉलिसी मामले में पार्टी के जो पांच नेता जेल में हैं, उन पर उन्हें गर्व है

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Jan 01, 2024 पर 11:06 PM
लोगों की भलाई कर रहे हैं तो जेल जाने को रहें तैयार, अरविंद केजरीवाल ने कहा पार्टी कार्यकर्ताओं से

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) का कहना है कि आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं को जेल जाने के लिए तैयार रहना चाहिए। आम आदमी पार्टी के प्रमुख ने ये बातें रविवार 31 दिसंबर को ऑनलाइन आयोजित पार्टी की नेशनल काउंसलिंग मीटिंग्स में कही। उन्होंने इस बैठक में यह भी कहा कि दिल्ली लिक्वर पॉलिसी मामले में पार्टी के जो पांच नेता जेल में हैं, उन पर उन्हें गर्व है। अब आगे को लेकर उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं ने लोगों की अच्छाई का रास्ता चुना है तो इसलिए अब जेल जाने को भी तैयार रहना चाहिए।

Arvind Kejriwal ने साधा अन्य पार्टियों पर निशाना

आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने कहा कि कुछ ही वर्षों में उनकी पार्टी राजनीति में तेजी से आगे बढ़ गई क्योंकि इसने उन चीजों पर फोकस किया जिस पर किसी और पार्टी ने नहीं किया। आम आदमी पार्टी ने शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, महंगाई और रोजगार को लेकर बातचीत शुरू किया जिस पर किसी भी पार्टी ने कभी भी नहीं किया था। उन्होंने कहा कि पहली बार लोगों को वास्तव में इन पार्टियों का विकल्प मिला है और अब लोग काम की राजनीति पसंद करने लगे हैं। उन्होंने आगे यह भी कहा कि अगर उनकी पार्टी सफल नहीं होती और कुछ अच्छा नहीं करते तो उनकी पार्टी का कोई भी नेता जेल नहीं जाता और अपने परिवार के साथ साथ खुशी रहते।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें