Get App

Aditya-L1: भारत से पहले भी ये देश भेज चुके हैं सूर्य यान, सभी हुए सफल, वैज्ञानिक ने बताया बाकी सोलर मिशन से कितना अलग है आदित्य-एल1

Aditya-L1: यूं तो ये भारत का पहला सोलर मिशन (Solar Mission) या कहें कि सूर्य मिशन है, लेकिन ऐसा करने वाला भारत पहला देश नहीं है। भारत से पहले भी सूरज के भीतर छिपे रहस्यों की खोज में अमेरिका, यूरोपियन स्पेस एजेंसी और जापान जुटे हैं। ऐसा करने वाला भारत चौथा देश है। फिलहाल कई मिशन ऐसे हैं, जो सूरज और उससे जुड़े कई अहम सवालों के जवाब खोज रहे हैं

Shubham Sharmaअपडेटेड Sep 01, 2023 पर 6:21 PM
Aditya-L1: भारत से पहले भी ये देश भेज चुके हैं सूर्य यान, सभी हुए सफल, वैज्ञानिक ने बताया बाकी सोलर मिशन से कितना अलग है आदित्य-एल1
Aditya-L1: भारत से पहले भी ये देश भेज चुके हैं सूर्य यान, सभी हुए सफल (PHOTO-ISRO)

इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गनाइजेशन (ISRO) चंद्रयान-3 (Chandrayaan-3) की शानदार सफलता के बाद, अब अपनी खोज का दायरा और बढ़ा रही है। ISRO का नया मिशन आदित्य-एल1 (Aditya-L1), 2 सितंबर को सुबह 11.50 बजे आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्पेसपोर्ट से लॉन्च होने वाला है। यूं तो ये भारत का पहला सोलर मिशन (Solar Mission) या कहें कि सूर्य मिशन है, लेकिन ऐसा करने वाला भारत पहला देश नहीं है। भारत से पहले भी सूरज के भीतर छिपे रहस्यों की खोज में अमेरिका, यूरोपियन स्पेस एजेंसी और जापान जुटे हैं। ऐसा करने वाला भारत चौथा देश है।

फिलहाल कई मिशन ऐसे हैं, जो सूरज और उससे जुड़े कई सवालों के जवाब खोज रहे हैं। ये सभी मिशन अमेरिका की स्पेस एजेंसी-NASA, यूरोपियन स्पेस एजेंसी और जापान एयरोस्पेस एक्सप्लोरेशन एजेंसी (JAXA) की निगरानी में चल रहे हैं। आइए डालते हैं, इन सभी मिशन पर एक नजर-

1. SOHO (सोलर और हेलियोस्फेरिक ऑब्जर्वेटरी)

देश: यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी (ESA) और अमेरिका की NASA का एक ज्वाइंट मिशन।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें