एयर इंडिया (Air India) के दिल्ली से लंदन जा रहे एक विमान को उड़ान भरने के कुछ देर बाद ही राजधानी वापस लौटना पड़ा। न्यूज एजेंसी ANI ने अधिकारियों के हवाले से बताया है कि यात्री एयर इंडिया के केबिन क्रू सदस्यों के साथ बीच हवा में लड़ने लगा। अधिकारियों ने बताया कि यात्री को उसके व्यवहार को लेकर कई बार चेतावनी दी गई लेकिन वो नहीं माने। रिपोर्ट के मुताबिक, यात्री ने केबिन क्रू के दो सदस्यों को शारीरिक चोट भी पहुंचाई। इस वजह से विमान को वापस दिल्ली एयरपोर्ट लौटना पड़ा।
