Get App

Army Helicopter Crash: अरुणाचल प्रदेश में क्रैश हुआ सेना का चीता हेलीकॉप्टर, दोनों पायलट की गई जान

ANI ने सेना के सूत्रों के हवाले से बताया कि भारतीय सेना का चीता हेलीकॉप्टर (Cheetah helicopter) अरुणाचल प्रदेश के मंडला पहाड़ी इलाके के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। पायलटों की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है

Curated By: Shubham Sharmaअपडेटेड Mar 16, 2023 पर 6:58 PM
Army Helicopter Crash: अरुणाचल प्रदेश में क्रैश हुआ सेना का चीता हेलीकॉप्टर, दोनों पायलट की गई जान
Army Helicopter Crash: अरुणाचल प्रदेश में क्रैश हुआ सेना का चीता हेलीकॉप्टर

भारतीय सेना (Indian Army) का एक हेलीकॉप्टर क्रैश (Helicopter Crash) होने की खबर सामने आ रही है। न्यूज एजेंसी ANI ने सेना के सूत्रों के हवाले से बताया कि भारतीय सेना का चीता हेलीकॉप्टर (Cheetah helicopter) अरुणाचल प्रदेश के मंडला पहाड़ी इलाके के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। इस हादसे में दोनों पायलटों की मौत हो गई है।

सैन्य अधिकारियों ने बताया कि भारतीय सेना का चीता हेलीकॉप्टर आज अरुणाचल प्रदेश के मंडला पहाड़ी इलाके के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। हादसे में विमान में सवार दोनों पायलटों की मृत्यु हो गई है।

ANI के मुताबिक, डिफेंस गुवाहाटी के PRO, लेफ्टिनेंट कर्नल महेंद्र रावत ने बताया कि अरुणाचल प्रदेश के बोमडिला के पास एक ऑपरेशनल सॉर्टी के दौरान आर्मी एविएशन चीता हेलीकॉप्टर का आज सुबह करीब 09:15 बजे ATC से संपर्क टूटने की जानकारी मिली थी। अब उस हेलीकॉप्टर के बोमडिला के पश्चिम में मंडला के पास दुर्घटनाग्रस्त होने की खबर है। सर्च पार्टियां घटनास्थल पर भेज दी गई थीं।

अरुणाचल प्रदेश पुलिस ने कहा, "सेना के एक हेलिकॉप्टर का बीच रास्ते में संपर्क टूट गया और सेंगे गांव से मिसामारी के रास्ते में उसका पता नहीं चल सका। दोपहर करीब 12.30 बजे बंगजालेप, दिरांग थाने के ग्रामीणों ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त हेलिकॉप्टर मिला है।"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें