भारत के पड़ोसी देश म्यांमार में फरवरी में सरकार के तख्तापलट के बाद से जनता के विरोध प्रदर्शनों को दबाने के लिए सैन्य अभियान चल रहा है। म्यांमार से हजारों लोगों ने भागकर भारत के पूर्वोत्तर राज्यों में शरण ली है। म्यांमार में कोरोना के मामले बढ़ने से पूर्वोत्तर राज्यों में संक्रमण फैलने का खतरा भी बढ़ गया है।