Assam: इन दिनों दुनिया भर में जलवायु परिवर्तन का असर देखा जा रहा है। इससे कई इलाकों के पक्षी, जानवरों पर असर पड़ा है। कुछ जगह तो कई पक्षी विलुप्त होने के कगार पर पहुंच गए हैं। कहीं पर पक्षियों की खोज भी की जा रही है। इस बीच में असम में भी कुछ ऐसा ही हो रहा है। अरण्यक (Aaranyak) नाम की एक जैव विविधता के संरक्षण के लिए काम करने वाले एक रिसर्च संगठन ने असम राज्य के बोंगईगांव (Bongaigaon) जिले के डोलोनोबिल (Doloni beel) इलाके में पक्षियों पर एक सर्वे किया है।
