Auto Expo 2023: केंद्रीय परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी (Nitin Gadkari) ने गुरुवार 12 जनवरी को कहा है कि देश वैकल्पिक ईंधन के बारे में गंभीरता से सोच रहा है। उन्होंने कहा कि भारत में ऊर्जा का निर्यातक बनने की क्षमता है। ऑटो एक्सपो 2023 में बोलते हुए गडकरी ने कहा, "हम अपने रेलवे, हमारे एयरक्राफ्ट, ट्रक और बसों को ग्रीन हाइड्रोजन पर चला सकते हैं। आज हम ऊर्जा के आयातक हैं, लेकिन आपके रिसर्च (ऑटो इंडस्ट्री) और योजना के साथ भारत ऊर्जा के निर्यातक बनें।"
