Get App

Awaaz Exclusive- OneWeb गुजरात में देश के पहले सैटेलाइट लैंडिंग स्टेशन की करेगी शुरुआत

सीएनबीसी-आवाज़ के असीम मनचंदा ने कहा कि वनवेब 24 नवंबर को पहला सैटेलाइट लैंडिंग स्टेशन शुरू करेगी। कंपनी द्वारा गुजरात के मेहसाणा में सैटेलाइट लैंडिंग स्टेशन शुरू होगा। कंपनी का इसके जरिए पूरे देश में सैटेलाइट ब्रॉडबैंड का ट्रायल शुरू होगा। सरकार के दूरसंचार विभाग की तरफ से कंपनी को GMPCS, VSAT और ISP लाइसेंस मिला

Aseem Manchandaअपडेटेड Nov 16, 2023 पर 2:32 PM
Awaaz Exclusive- OneWeb गुजरात में देश के पहले सैटेलाइट लैंडिंग स्टेशन की करेगी शुरुआत
सरकार ने कंपनी को ट्रायल के लिए सैटेलाइट स्पेक्ट्रम भी दिया है। कंपनी को इसरो की तरफ मार्केटिंग राइट और मार्किटिंग एक्सेस भी मिल चुका है

देश को जल्द ही पहला सैटेलाइट लैंडिंग स्टेशन मिल सकता है। हमारे सहयोगी चैनल सीएनबीसी-आवाज़ की एक्सक्लूसिव खबर के मुताबिक वनवेब (OneWeb) इसी महीने सैटेलाइट लैंडिंग स्टेशन की शुरुआत कर सकता है। गुजरात इस तरह का स्टेशन शुरू करने वाला देश का पहला राज्य बन सकता है। इसी महीने 24 नवंबर को गुजरात के मेहसाणा में वनवेब देश के पहले सैटेलाइट लैंडिंग स्टेशन की शुरुआत कर सकती है। लैंडिंग स्टेशन की शुरुआत के बाद कंपनी पूरे देश में सैटेलाइट ब्रॉडबैंड सेवाओं का ट्रायल शुरू करेगी। कंपनी को लैंडिंग राइट और मार्केट एक्सेस की मंजूरी भी मिल गई है।

इस खबर पर ज्यादा डिटेल बताते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के असीम मनचंदा ने कहा कि कंपनी सैटेलाइट ब्रॉडबैंड की तैयारी कर रही है। 24 नवंबर को वनवेब पहला सैटेलाइट लैंडिंग स्टेशन शुरू करेगी। कंपनी द्वारा गुजरात के मेहसाणा में सैटेलाइट लैंडिंग स्टेशन शुरू होगा। इसके बाद कंपनी का इसके जरिए पूरे देश में सैटेलाइट ब्रॉडबैंड का ट्रायल शुरू होगा।

TCS का सस्ता ऑप्शन देगा तगड़ा मुनाफा, Catalyst Wealth के 3 एफएंडओ कॉल्स करायेंगे मोटी कमाई

असीम ने आगे कहा कि कंपनी को लैंडिंग राइट और मार्केट एक्सेस की मंजूरी मिली है। सरकार के दूरसंचार विभाग की तरफ से कंपनी को GMPCS, VSAT और ISP लाइसेंस मिला। सरकार ने कंपनी को ट्रायल के लिए सैटेलाइट स्पेक्ट्रम भी दिया है। यहां तक कि कंपनी को इसरो की तरफ मार्केटिंग राइट और मार्किटिंग एक्सेस भी मिल चुका है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें