Get App

Video: पीएम मोदी ने प्राण-प्रतिष्ठा के बाद भगवान राम को किया 'दंडवत प्रणाम', देखें भावुक करने वाले फोटो-वीडियो

Shri Ram Janmaboomi Temple: श्री राम जन्मभूमि मंदिर से राम लला की प्रतिमा की पहली झलक सम्मोहित करने वाला था। इस मौके पर पीएम मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ ने शीश झुकाकर रामलला का आशीर्वाद लिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राम लला की मूर्ति के सामने साष्टांग प्रणाम किया। अनुष्ठान में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (RSS) प्रमुख मोहन भागवत भी शामिल हुए। इस मौके पर मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ भी मौजूद रहे

Akhileshअपडेटेड Jan 22, 2024 पर 2:00 PM
Video: पीएम मोदी ने प्राण-प्रतिष्ठा के बाद भगवान राम को किया 'दंडवत प्रणाम', देखें भावुक करने वाले फोटो-वीडियो
Ayodhya Ram Mandir: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राम लला की मूर्ति के सामने साष्टांग प्रणाम किया

Ram Mandir Pran Pratishtha: राम भक्तों का करीब 500 साल का लंबा इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है। प्रभु श्री राम अयोध्या में बने अपने भव्य मंदिर में विराजमान हो गए हैं। अयोध्या में राम मंदिर में श्री रामलला के नवीन विग्रह की सोमवार को प्राण-प्रतिष्ठा संपन्न हो गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इससे संबंधित अनुष्ठान में भाग लिया। सुनहरी रंग का कुर्ता, क्रीम रंग की धोती और उत्तरीय पहने प्रधानमंत्री मोदी नवनिर्मित राम मंदिर के मुख्य द्वार से अंदर तक पैदल चलकर कार्यक्रम स्थल पहुंचे और गर्भगृह में प्रवेश किया। प्रधानमंत्री इस दौरान अपने हाथ में लाल रंग के कपड़े में लिपटा हुआ चांदी का छत्र भी लेकर आए। गर्भगृह में पीएम मोदी ने पंडितों के मंत्रोच्चारण के बीच अनुष्ठान शुरू किया।

पीएम मोदी ने प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान के लिए 'संकल्प' लिया। श्री राम जन्मभूमि मंदिर से राम लला की प्रतिमा की पहली झलक सम्मोहित करने वाला था। इस मौके पर पीएम मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ ने शीश झुकाकर रामलला का आशीर्वाद लिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राम लला की मूर्ति के सामने साष्टांग प्रणाम (PM Modi Dandavat Pranam at Shri Ram Janmaboomi Temple) किया। अनुष्ठान में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (RSS) प्रमुख मोहन भागवत भी शामिल हुए। इस मौके पर उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ भी मौजूद रहे।

एक आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया कि मध्यान्ह में साढ़े बारह बजे (12-29) बजे रामलला के नवीन विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा की गई। इस दौरान सेना के हेलीकॉप्टरों ने मंदिर परिसर पर पुष्प वर्षा की। प्रधानमंत्री मोदी ने X पर एक पोस्ट में कहा, "अयोध्या धाम में श्री रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा का अलौकिक क्षण हर किसी को भाव-विभोर करने वाला है। इस दिव्य कार्यक्रम का हिस्सा बनना मेरा परम सौभाग्य है। जय सियाराम।"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें