Ayushi Murder Case: यमुना एक्सप्रेस-वे (Yamuna Express Way) पर ट्रॉली बैग (Trolly Bag) में मिली लाश (Dead Body) की पहचान दिल्ली की रहने वाली आयुषी (Ayushi) के रूप में होने के बाद मृतका की पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला है कि उसकी हत्या उसके पिता ने ही की थी। आयुषी के पिता ने उसे दो गोली मारी थी, जिनमें से एक गोली उसके सीने के पार हो गई थी, जबकि दूसरी सिर में अटक गई थी। बताया जा रहा है कि आयुषी के माता-पिता उसके एक साल पहले दूसरी जाती में शादी (Inter Caste Marriage) कर लेने से नाराज थे।
