Get App

Bengaluru Railway Terminal: एयरपोर्ट जैसा खूबसूरत दिखता है बेंगलुरु का रेलवे स्टेशन, आप भी देखिए तस्वीरें

Bengaluru Railway Terminal: बेंगलुरु में एयरपोर्ट जैसी सुविधाओं वाला रेलवे स्टेशन खुल गया है। सर एम विश्वेश्वरैया (Sir M Visvesvaraya) टर्मिनल बेंगलुरु का पहला सेंट्रलाइज्ड एयर कंडीशनर रेलवे स्टेशन है। इस रेलवे स्टेशन का नाम सिविल इंजीनियर भारत रत्न सर एम विश्वश्वरैया के नाम पर रखा गया है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 07, 2022 पर 4:27 PM
Bengaluru Railway Terminal: एयरपोर्ट जैसा खूबसूरत दिखता है बेंगलुरु का रेलवे स्टेशन, आप भी देखिए तस्वीरें
बेंगलुरु के सर एम विश्वेश्वरैया टर्मिनल स्टेशन पर एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं मुहैया कराई गई हैं।

Bengaluru Railway Terminal: देश का पहला सेंट्रलाइज्ड एयर कंडीशनर रेलवे टर्मिनल कर्नाटक के बेंगलुरु (Bengaluru) में बनकर तैयार हो गया है। इसका नाम सिविल इंजीनियर सर एम विश्वेश्वरैया (Sir M Visvesvaraya) के नाम पर रखा गया है। इस रेलवे स्टेशन को एयरपोर्ट की तर्ज पर बनाया गया है। हाल ही में इस स्टेशन का एक वीडियो सामने आया है। जिसमें स्टेशन में यात्रियों को आगे मिलने वाली सुविधाओं के बारे में विस्तार से बताया गया है। पहले चरण में दक्षिण पश्चिम रेलवे इस स्टेशन से तीन जोड़ी ट्रेनों की शुरुआत की है।

आधुनिक सुविधाओं से लैस रेलवे स्टेशन

इस रेलवे स्टेशन में सभी आधुनिका सुविधाएं मौजूद हैं। 314 करोड़ रुपये की लागत से यह बनकर तैयार हुआ है। सर एम विश्वेश्वरैया टर्मिनल का निर्माण 4,200 वर्गमीटर में किया गया है। स्टेशन पर दो सब-वे के साथ एक फुट ओवरब्रिज सभी प्लेटफार्मों को एक-दूसरे से जोड़ते हैं। टर्मिनल में आठ स्टेबल लाइन और तीन पिट लाइन के अलावा सात प्लेटफॉर्म हैं। यात्रियों के आवागमन को सुविधाजनक बनाने के लिए एस्केलेटर और लिफ्ट जैसी सुविधाएं मौजूद हैं। जिन्हें प्लेटफॉर्म से कनेक्ट किया गया है। टर्मिनल में वास्तविक समय यात्री सूचना प्रणाली (real-time passenger information system), VIP लाउंज और एक फूड कोर्ट बनाया गया है। दिव्यांगों के लिए अलग से टिकट काउंटर बनाया गया है।

Indian Railways: रेलवे ने नई लगेज पॉलिसी को बताया अफवाह, सामान ले जाने पर नहीं लगेगा एक्स्ट्रा चार्ज

सब समाचार

+ और भी पढ़ें