Bharat Jodo Yatra का समापन! भारी बर्फबारी के बीच राहुल-प्रियंका ने जमकर की मस्ती, देखें वीडियो

Bharat Jodo Yatra 7 सितंबर 2022 को तमिलनाडु के कन्याकुमारी से शुरू हुई, जो देशभर के विभिन्न राज्यों के 75 जिलों से होकर गुजरी। भारत जोड़ो यात्रा का समापन सोमवार को श्रीनगर में कांग्रेस के प्रदेश मुख्यालय में ध्वजारोहण और फिर ‘शेर-ए-कश्मीर स्टेडियम’ में रैली के साथ हुआ। इस दौरान कई विपक्षी पार्टियों के नेता भी शामिल हुए

अपडेटेड Jan 30, 2023 पर 2:51 PM
Story continues below Advertisement
Bharat Jodo Yatra के अखिरी दिन राहुल गांधी ने श्रीनगर में भारी बर्फबारी के बीच बहन प्रियंका के साथ खूब मस्ती की

कांग्रेस (Congress) की ‘भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra)’ का आज सोमवार (30 जनवरी) को 135 दिनों के बाद समापन हो गया है। भारत जोड़ो यात्रा 4,080 किलोमीटर के सफर के बाद भारी बर्फबारी के बीच जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में संपन्न हुई। 7 सितंबर 2022 को तमिलनाडु के कन्याकुमारी से शुरू हुई यह यात्रा देशभर के विभिन्न राज्यों के 75 जिलों से होकर गुजरी। ‘भारत जोड़ो यात्रा’ का समापन सोमवार को श्रीनगर में कांग्रेस के प्रदेश मुख्यालय में ध्वजारोहण और फिर ‘शेर-ए-कश्मीर स्टेडियम’ में रैली के साथ हुआ। इस दौरान कई विपक्षी पार्टियों के नेता भी शामिल हुए।

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) भारत जोड़ो यात्रा का समापन समारोह भारी बर्फबारी के बीच हुआ। इस दौरान कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा, नेशनल कांफ्रेंस के उमर अब्दुल्ला और जम्मू-कश्मीर पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (PDP) की महबूबा मुफ्ती ने भारी बर्फबारी के बीच भाषण दिया।

राहुल गांधी ने रविवार को ऐतिहासिक लाल चौक पर तिरंगा फहराया था। कांग्रेस ने अपनी ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के समापन के अवसर पर भारी बर्फबारी के बीच जम्मू कश्मीर के श्रीनगर में सोमवार को एक रैली निकाली।


शेर-ए-कश्मीर क्रिकेट स्टेडियम से शुरू हुई रैली का नेतृत्व राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और पार्टी प्रमुख मल्लिकार्जुन खड़गे ने किया। इसमें द्रविड़ मुनेत्र कषगम (DMK), नेशनल कांफ्रेंस (NC), पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (PDP), भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (CPI), रेवोल्यूशनरी सोशलिस्ट पार्टी (RSP) और इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (IUML) के प्रतिनिधि भी शामिल हुए।

ये भी पढ़ें- Pakistan Crisis: कंगाल पाकिस्तान के पास खाने के लिए नहीं है पैसे, लेकिन VVIP के लिए 2,000 लग्जरी कारों का करेगा आयात

भारत जोड़ो यात्रा खत्म होने के बाद कश्मीर में राहुल गांधी और प्रियंका के बीच मस्ती भी देखने को मिली। राहुल गांधी ने श्रीनगर में भारी बर्फबारी के बीच बहन प्रियंका के साथ खूब मस्ती की। कश्मीर में प्रियंका गांधी भाई राहुल के साथ कदम से कदम मिलाकर चलीं। भाई-बहन की मस्ती की तस्वीरें और वीडियो जमकर वायरल हो रही हैं।

राहुल-प्रियंका गांधी ने क्या कहा?

भारी बर्फबारी के बीच श्रीनगर में राहुल गांधी ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि मैं नफरत करने वालों को मौका देना चाहता था कि मेरी सफेद शर्ट का रंग लाल करके दिखाएं। राहुल ने कहा कि कश्मीर के लोगों ने मुझे ग्रेनेड नहीं प्यार दिया है। परिवार ने सिखाया जीना है तो बिना डरे जीना है। राहुल गांधी ने आगे कहा कि मोदी जी, अमित शाह जी, RSS के लोगों ने हिंसा नहीं देखी है। वे डरते हैं। बीजेपी का कोई नेता यहां पैदल ऐसे नहीं चल सकता। इसलिए नहीं कि जम्मू कश्मीर के लोग उन्हें चलने नहीं देंगे, बल्कि इसलिए क्योंकि वो डरते हैं।

भारत जोड़ो यात्रा के समापन कार्यक्रम में कांग्रेस सांसद ने कहा कि जब मैं कन्याकुमारी से आगे बढ़ रहा था तब मुझे ठंड लग रही थी। मैंने कुछ बच्चे देखे। वे गरीब थे, उन्हें ठंड लग रही थी, वे मजदूरी कर रहे थे और कांप रहे थे। मैंने सोचा ठंड में ये बच्चे स्वेटर-जैकेट नहीं पहन पा रहे हैं तो मुझे भी नहीं पहनना चाहिए।

वहीं, भारत जोड़ो यात्रा के समापन समारोह में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि आज जो राजनीति देश में चल रही है उससे देश का भला नहीं होगा। ये तोड़ने-बांटने, नफरत की राजनीति है। मेरी उम्मीद है ये नफरत खत्म होगी और प्रेम ही सबको जोड़ेगा।

उन्होंने कहा कि जब मेरे भाई कश्मीर की तरफ आ रहे थे, उन्होंने मुझे और मेरी मां को संदेश भेजा था। उन्होंने कहा- "मुझे लग रहा है, मैं अपने घर जा रहा हूं। जब यहां के लोग मुझसे गले मिलते हैं तो उनकी आंखों में आंसू होते हैं...तब लगता है जैसे उनका दर्द मेरे सीने में समा रहा है।"

प्रियंका ने कहा कि कन्याकुमारी से लेकर श्रीनगर तक यात्रा जहां-जहां गई, इस यात्रा को अभूतपूर्व जनसमर्थन मिला। उन्होंने कहा कि यह समर्थन इसलिए मिला क्योंकि इस देश में अभी एक जज्बा है- देश के संविधान के लिए, देश की धरती के लिए।

इस दौरान कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि जब राहुल गांधी जी ने कन्याकुमारी से कश्मीर तक पदयात्रा का निर्णय लिया था, हम घबरा गए थे कि इतना लंबा फासला कैसे तय होगा। लेकिन भारत जोड़ो यात्रा के श्रीनगर पहुंचने पर मैं राहुल गांधी जी और भारत यात्रियों को बधाई देता हूं।

उन्होंने कहा कि BJP ने कश्मीर को केंद्र शासित प्रदेश बनाया, हम कश्मीर को राज्य का दर्जा बहाल करवाएंगे। कांग्रेस प्रमुख ने कहा कि ये यात्रा चुनाव जीतने या कांग्रेस पार्टी को आगे बढ़ाने के लिए नहीं बल्कि नफ़रत के खिलाफ आवाज़ उठाने के लिए निकाली गई।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।