Biparjoy Cyclone: गुजरात के 3 जिलों पर पड़ेगा सबसे ज्यादा असर, मौसम विभाग ने भारी नुकसान की जताई आशंका - Biparjoy Cyclone LIVE Updates Gujrat Maharashtra alert in kerala weather forecast rainfall hightide NDRF Teams | Moneycontrol Hindi

लाइव ब्लॉग

JUNE 13, 2023/ 5:18 PM

Biparjoy Cyclone: गुजरात के 3 जिलों पर पड़ेगा सबसे ज्यादा असर, मौसम विभाग ने भारी नुकसान की जताई आशंका

Biparjoy Cyclone LIVE: चक्रवाती तूफान बिपरजोय को लेकर सरकारी एक्शन मोड में आ गई है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया इस मामले में नजर बनाए हुए हैं। समीक्षा बैठक भी की गई है। डॉ मनसुख मंडाविया प्रभावित जिलों का दौरा कर रहे हैं। मौसम विभाग ने गजरात के कच्छ, देवभूमि द्वारका और जामनगर जिलों में भारी नुकसान की आशंका जताई है

Story continues below Advertisement

Biparjoy Cyclone LIVE: चक्रवाती तूफान बिपरजोय 15 जून की शाम को जखाऊ पोर्ट के पास सौराष्ट्र और कच्छ के तटो से पाक कर सकता है। इस दौरान 125-135 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चला सकती हैं। वहीं हवा अधिकतम रफ्तार 150 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हो सकती हैं। प्रशासन ने इससे निपटने की लिए पूरी तैयारी कर ली है। हजारों लोगों को सुरक्षित ठिकानों पर पहुंचाया गया है।

 

Biparjoy Cyclone: गुजरात सरकार ने कहा है कि अब तक प्रभावित जिलों से 20,000 से अधिक लोगों को निकाला गया है
JUNE 13, 20235:13 PM IST

Biparjoy Cyclone: कच्छा में बड़ा असर, कई दुकानों को नुकसान

तूफानी चक्रवात का असर कच्छ के मांडवी बीच पर देखने को मिला। यहां करीब 500 अस्थाई दुकानों को खाली कराया गया है। इनमें कई दुकानों को भारी नुकसान हुआ है। मांडवी बीच के आसपास सन्नाटा पसरा हुआ है। बीच की ओर जाने वाले सभी रास्तों को बंद कर दिए गए हैं। करीब 50-60 किमी/घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं और समुद्री लहरें काफी खतरनाक नजर आ रही हैं।

JUNE 13, 20234:01 PM IST

Biparjoy Cyclone: देवभूमि द्वारका में 4700 से ज्यादा लोग सुरक्षित जगह पर पहुंचे

चक्रवाती तूफान बिपरजोय खतरनाक होता जा रहा है। गुजरात के देवभूमि द्वारका जिले के तटीय इलाकों से 4700 से ज्यादा लोगों को सुरक्षित ठिकाने पर पहुंचा दिया गया है। जिला प्रशासन से मिली जानकारी के मुताबिक, द्वारका जिले के तटीय इलाकों से 4500 से ज्यादा लोगों को सुरक्षिच ठिकाने पर पहुंचाया जा चुका है। बाकी लोगों को भी पहुंचाने का काम जारी है। आज मंगलवार को सुबह पशुपालन, डेयरी और मत्स्य पालन राज्य मंत्री (minister of state for animal husbandry, dairying and fisheries) पुरुषोत्तम रुपाला ने द्वारका जिले में स्थिति और तैयारियों का जायजा लिया। जिले में जो NDRF की टीमें तैनात की गईं हैं। उनसे उन्होंने मुलाकात भी की।

JUNE 13, 20233:39 PM IST

Biparjoy Cyclone: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने भुज मिलिस्ट्री स्टेशन का किया दौरा

चक्रवाती तूफान बिपरजोय को लेकर सरकार सतर्क है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया ने तूफान को लेकर की गई तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने भुज मिलिस्ट्री स्टेशन (Bhuj Military Station) का दौरा किया। बता दें कि 15 जून को शाम तक बिपरजोय गुजरात के जखाऊ पोर्ट के पास से गुजरने की उम्मीद है

JUNE 13, 20233:13 PM IST

Biparjoy Cyclone: 20,000 से ज्यादा लोग सुरक्षित ठिकाने पर पहुंचे

गुजरात सरकार के मुताबिक, बाढ से प्रभावित जिलों के करीब 20,000 लोगों को सुरक्षित ठिकानों को पहुंचा दिया गया है। इनमें जूनागढ़ जिले में 500, कच्छ में 6,786, जामनगर में 1,500, पोरबंदर में 543, द्वारका में 4,820, गिर-सोमनाथ में 408, मोरबी में 2,000 और राजकोट से 4,031 लोगों को सुरक्षित ठिकाने पर पहुंचाया गया है।

JUNE 13, 20232:31 PM IST

Biparjoy Cyclone: गुजरात और पाकिस्तान के तटों पर तूफान का ज्यादा खतरा

अरब सागर के ऊपर चक्रवात बिपारजोय एक भयंकर चक्रवाती तूफान में बदल गया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, ठाणे, रायगढ़, मुंबई और पालघर जिलों के अलग-अलग क्षेत्रों में 45-55 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी। साथ ही हल्की बारिश होने की भी संभावना है। वहीं चक्रवात तूफान की वजह से रविवार को गुजरात तट पर तेज हवाएं चलीं। चक्रवात बिपारजोय के गुरुवार को गुजरात और पाकिस्तान के तटों पर दस्तक देने की उम्मीद है।

JUNE 13, 20231:39 PM IST

Biparjoy Cyclone: निचले इलाकों में बाढ़ की आशंका

मौसम विभाग ने कहा है कि गुजरात के कच्छ, देवभूमि द्वारका, जामनगर जिलों में 15 जून को 20 सेंटीमीटर से ज्यागा बारिश हो सकती है। ऐसे में मौसम विभाग ने आशकां जताई है कि निचले इलाकों में बाढ़ आ सकती है।

JUNE 13, 20231:32 PM IST

Biparjoy Cyclone: 125-135 Km प्रति घंटा होगी हवा की रफ्तार: IMD

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बताया कि चक्रवात बिपरजोय से काफी ज्यादा होने की आशंका है। गुजरात के कच्छ, देवभूमि द्वारका और जामनगर जिले सबसे अधिक प्रभावित हो सकते हैं। IMD के DG डॉ. मृत्युंजय महापात्र ने चक्रवात बिपरजोय को लेकर बताया कि 15 जून को गुजरात के द्वारका, जामनगर, कच्छ और मोरबी जिलों में हवा की रफ्तार लगभग 125-135 Km प्रति घंटा होगी। कच्छ तक पोरबंदर, देवभूमि द्वारका जिलों में हवा की रफ्तार बढ़ रही है। कल 65-75 Km प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की आशंका जताई है।

JUNE 13, 20231:24 PM IST

Biparjoy Cyclone: अमित शाह ने की समीक्षा बैठक, कही ये बातें

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि पिछले 9 सालों में केंद्र सरकार और राज्यों ने इस क्षेत्र में बहुत कुछ हासिल किया है। इससे कोई इंकार नहीं कर सकता। लेकिन हम संतुष्ट नहीं रह सकते है। इसकी वजह ये है कि आपदाओं ने अपना रूप बदल लिया है। उनकी आवृत्ति और तीव्रता बढ़ गई है। हमें और बड़े पैमाने पर योजना बनानी होगी। कई प्रकार के नए क्षेत्रों में भी आपदा का अनुभव आ रहा है। इन सभी के लिए हमें अपने आप को तैयार करना पड़ेगा।

JUNE 13, 20231:14 PM IST

Biparjoy Cyclone: मुंबई के जुहू बीच पर लाइफगार्ड तैनात

मुंबई के जुहू बीच के कोलीवाड़ा में 4 लोगों की डूबकर मौत हो गई है। दो लोगों के शव अभी तक नहीं मिले हैं। एक अधिकारी ने बताया कि 4 लड़के डूब गए थे। जिनकी उम्र 12 से 16 साल के बीच है। इनमें से दो लोगों के शव बरामद हो गए हैं। पांच दोस्तों का ग्रुप जुहू बीच में नहाने गए थे। जिसमें एक को बचा लिया गया है। वहीं चक्रवाती तूफान बिपरजोय की आशंका को देखते हुए लाइफगार्ड तैनात कर दिए गए। लोगों को समुद्र के किनारे नहीं जाने की सलाह दी गई है।

JUNE 13, 202312:52 PM IST

Biparjoy Cyclone: 2 लाख जानवरों और हजारों लोगों सुरक्षित पहुंचाया

चक्रवाती तूफान बिपरजोय की गंभीरता को देखते हुए कच्छ में अब तक 8000 लोगों को सुरक्षित ठिकाने पर पहुंचा दिया गया है। वहीं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया (Dr. Mansukh Mandviya) के मुताबिक, कच्छ में 1.5 से 2 लाख छोटे और बड़े जानवरों को ऊचे स्थानों पर पहुंचाया गया है।

JUNE 13, 202312:26 PM IST

Biparjoy Cyclone: ओखा पोर्ट पर तैनात की जाएगी NDRF की एक टीम

गुजरात में चक्रवाती तूफान बिपरजोय से निपटने के लिए NDRF और SDRF की टीमें तैनात कर दी गईं हैं। वहीं एक टीम ओखा पोर्ट (Okha port) पर तैनात की जाएगी। करीब 250 लोगों को शेल्टर होम में शिफ्ट कर दिया गया है। गुजरात के द्वारका जिले के एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट (Executive Magistrate) ने बताया कि एहतियात के तौर पर गोमती घाट, शिवराजपुर बीच, बेट द्वारका और तटीय स्थानों को बंद कर दिया गया है। यहां पर्यटकों और स्थानीय लोगों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई है।

JUNE 13, 202312:00 PM IST

Biparjoy Cyclone: गुजरात में मूसलाधार बारिश शुरू

गुजरात में चक्रवाती तूफान बिजपरजोय का असर दिखना शुरू हो गया है। कच्छ के नलिया में तेज बारिश हो रही है। मौसम विभाग के मुताबिक, चक्रवाती तूफान बिपरजोय 15 जून की शाम तक जखाऊ बंदरगाह के पास सौराष्ट्र और कच्छ से टकराएगा।

JUNE 13, 202311:21 AM IST

Biparjoy Cyclone LIVE: मनसुख मंडाविया ने की समीक्षा बैठक

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया (Dr Mansukh Mandaviya) ने भी बिपरजोय को लेकर समीक्षा बैठक की है। गुजरात के कई जिलों में बिपरजोय का खतरा मंडरा रहा है। मंडाविया ने चक्रवाती तूफान की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक की है।

JUNE 13, 202310:57 AM IST

Biparjoy Cyclone LIVE: अमित शाह करेंगे समीक्षा बैठक

चक्रवाती तूफान बिपरजोय खतरनाक होता जा रहा है। मौसम विभाग ने इसे लेकर अलर्ट जारी किया गया है। इस बीच केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह हाई लेवल की मीटिंग करेंगे। यह मीटिंग दिल्ली में दोपहर में होगी। इसमें बिपरजोय को लेकर समीक्षा की जाएगी। जिसकी अध्यक्षता केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह करेंगे।

JUNE 13, 202310:38 AM IST

Biparjoy Cyclone: कई ट्रेनें कैंसिल

चक्रवात बिपरजोय की वजह से गुजरात वेस्टर्न रेलवे की 67 ट्रेनों को कैंसिल कर दिया गया है। वेस्टर्न रेलवे यात्रियों की सुरक्षा के लिए सारी एहतियात बरत रहा है। वहीं उत्तर पश्चिम रेलवे (NWR) ने कुछ ट्रेनों को कैंसिल कर दिया है। इसके साथ ही कुछ ट्रेनों को आंशिक रूप से कैंसिल किया गया है।

JUNE 13, 202310:32 AM IST

Biparjoy Cyclone: बेंगलुरु के कुछ इलाकों में आई बाढ़

मॉनसून की पहली बारिश से बेंगलुरु के कुछ इलाकों में बाढ़ आ गई है। इस शहर में जिन इलाकों में आईटी कंपनियां हैं। वहां बारिश का काफी असर देखने को मिला है। जिसमें मराठाहल्ली, वरथुर और मुख्य सड़कें बारिश के पानी से लबालब भर गई हैं। लगातार मॉनसून की बारिश की वजह से पिछले साल भी सितंबर में इन्हीं इलाकों में बाढ़ आई थी। जिससे घरों, बंग्लों और आईटी कंपनियों को भारी नुकसान झेलना पड़ा था।

JUNE 13, 202310:10 AM IST

Biparjoy Cyclone: आज इन इलाकों में बारिश के आसार

स्काईमेट के मुताबिक, महुवा, पोरबंदर, ओखा, दीव, सोमनाथ, जामनगर, द्वारका आदि के तटीय क्षेत्रों और भुज, मांडवी, नलिया जैसे कई इलाकों में तेज या हल्की बारिश हो सकती है। बता दें कि गुजरात और राजस्थान में आमतौर पर जून के पहले पखवाड़े के दौरान गर्मी और कुछ धूल भरी आंधी देखी जाती है। राज्यों में बारिश बहुत कम होती है। इसलिए इन फुहारों को बेमौसम बारिश कहा जाएगा।

JUNE 13, 20239:58 AM IST

Biparjoy Cyclone: समुद्र में उठी ऊंची लहरें

चक्रवाती तूफान बिपरजोय की वजह से मुंबई में मरीन ड्राइव पर हाई टाइड देखा गया। मौसम विभाग के मुताबिक, मुंबई में आज आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। शहर और उपनगरीय इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। कुछ जगह गरज के साथ छीटे पड़ सकते हैं। वहीं 44-55 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं।

JUNE 13, 20239:46 AM IST

Biparjoy Cyclone LIVE: महाराष्ट्र, गुजरात में अलर्ट जारी

बिपरजोय गुजरात के पोरबंदर तट से करीब 290 किलोमीटर दूर अरब सागर में मौजूद है। 15 जून की शाम तक गुजरात के मांडवी और पाकिस्तान के कराची के बीच से सौराष्ट्र और कच्छ को पार करने का अनुमान है। मौसम विभाग ने कच्छ से लेकर मुंबई तक अलर्ट घोषित किया है। बिपरजोय की वजह से द्वारका के गोमती घाट पर हाई टाइड देखा गया है।

JUNE 13, 20239:37 AM IST

Biparjoy Cyclone LIVE: ऑरेंज अलर्ट जारी

चक्रवाती तूफान बिपरजोय के भारत के तट पर पहुंचने में अभी दो दिन का समय है। लेकिन यह अभी से अपना भयानक रूप दिखाना शुरू कर दिया है। मुंबई से लेकर केरल के तट तक समंदर में तूफानी लहरें उठ रही हैं। तूफान का सबसे ज्यादा असर गुजरात में होने की आशंका है। यहां मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। गुजरात के अलग-अलग जिलों में NDRF की 12 टीमों को तैनात किया गया है।