VIDEO: होली के दिन दिल्ली में बड़ा हादसा! भरभराकर गिरी 4 मंजिला इमारत, सामने आया डरा देने वाला वीडियो

दिल्ली के भजनपुरा में होली के दिन बुधवार को एक बहुमंजिला इमारत भरभराकर गिर गई। घटना के वक्त पास में मौजूद किसी शख्स ने इस पूरे हादसे को अपने कैमरे में कैद कर लिया। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि चार इमारत धीरे-धीरे सामने की ओर झुकने लगी। फिर कुछ ही मिनट में एक तेज आवाज के साथ पूरी इमारत भर भराकर गिर गई और देखते ही देखते मलबे में तब्दील हो गई

अपडेटेड Mar 09, 2023 पर 4:21 PM
Story continues below Advertisement
VIDEO: भजनपुरा के विजय पार्क में अचानक एक बहुमंजिला इमारत भरभराकर गिर गई

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के भजनपुरा (Building Collapses in Delhi) में होली के दिन बुधवार को एक बहुमंजिला इमारत भरभराकर गिर गई। घटना के वक्त पास में मौजूद किसी शख्स ने इस पूरे हादसे को अपने कैमरे में कैद कर लिया। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि चार इमारत धीरे-धीरे सामने की ओर झुकने लगी। फिर कुछ ही मिनट में एक तेज आवाज के साथ पूरी इमारत भर भराकर गिर गई और देखते ही देखते मलबे में तब्दील हो गई। हादसे के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गया था। घटना की खबर मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची।

खबर लिखे जाने तक इस घटना में किसी के हताहत होनी की कोई खबर सामने नहीं आई है। इमारत गिरने से इलाके में चीख-पुकार मच गई। लोगों ने तुरंत दमकल विभाग और दिल्ली पुलिस के इस बारे में सूचना दी। पास में ही वीडियो बना रहे लोग भागने लगे। सूचना मिलते ही दमकल विभाग के कर्मी मौके पर रवाना हो गए और बचावकार्य में जुट गए। घटना के बाद पूरे इलाके में अफरातफरी मच गई। देखते ही देखते लोगों की भीड़ आसपास जमा हो गई थी।

खाली कर लिया गया था बिल्डिंग


समाचार एजेंसी ANI ने बताया कि पुलिस अधिकारियों के अनुसार, दमकल विभाग को बुधवार दोपहर 3:05 बजे भजनपुरा के विजय पार्क के पास एक बहुमंजिला इमारत के गिरने की सूचना मिली। अधिकारियों ने कहा कि कोई हताहत या घायल नहीं हुआ है क्योंकि इमारत को 12 दिन पहले 'खतरनाक' घोषित किए जाने के बाद खाली कर दिया गया था।

ये भी पढ़ें- नीतीश से बगावत करने वाले उपेंद्र कुशवाहा को मिली Y+ कैटेगरी की सुरक्षा, 11 जवान रहेंगे तैनात

सूचना मिलते ही SHO जाफराबाद और SHO भजनपुरा मौके पर पहुंचे। इमारत गिरने के बाद तुरंत इलाके की घेराबंदी कर दी गई। BSES और फायर ब्रिगेड भी मौके पर पहुंच गए और बचाव अभियान शुरू कर दिया। उन्होंने कहा कि मलबा हटाने का काम चल रहा है।

20 साल पुराना थी इमारत

पुलिस ने कहा कि इलाके की घेराबंदी कर दी गई है और इमारत के मालिक की पहचान आरिफ मलिक के रूप में की गई है। 25 वर्ग गज के प्लॉट पर 20 साल पुराना ढांचा बनाया गया था। बता दें कि इसी तरह की एक घटना 1 मार्च को घटी थी, जब उत्तरी दिल्ली के रोशनारा रोड पर एक चार मंजिला इमारत में आग लगने के बाद ढह गई। बचाव अभियान के दौरान तीन दमकलकर्मियों को मामूली चोटें आईं और कम से कम 50 अन्य बाल-बाल बच गए।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।