नीतीश से बगावत करने वाले उपेंद्र कुशवाहा को मिली Y+ कैटेगरी की सुरक्षा, 11 जवान रहेंगे तैनात

RLSP प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा को वाई प्लस कैटेगरी की सुरक्षा प्रदान की गई है। ये सुरक्षा केंद्रीय गृह मंत्रालय (MHA) के निर्देश पर जारी किया गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पिछले कुछ समय से IB को इनपुट्स दिए गए थे कि उपेंद्र कुशवाहा पर हमला हो सकता है, जिसके बाद अब उन्हें केंद्र सरकार ने वाई प्लस सुरक्षा दी है। JDU छोड़ने से कुछ दिन पहले आरा के पास एक कार्यक्रम से लौटते समय उनके काफिले पर पथराव किया गया था। कुशवाहा की सुरक्षा में अब 24 घंटे CRPF के 11 जवान तैनात रहेंगे

अपडेटेड Mar 09, 2023 पर 3:11 PM
Story continues below Advertisement
Y+ कैटेगरी सुरक्षा के तहत उपेंद्र कुशवाहा के साथ CRPF के 11 कमांडो तीन शिफ्ट में उनके साथ रहेंगे

बिहार के चर्चित नेता और राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (RLSP) के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा (Upendra Kushwaha) को वाई प्लस कैटेगरी (Y+ category security) की सुरक्षा प्रदान की गई है। ये सुरक्षा व्यवस्था केंद्रीय गृह मंत्रालय (MHA) के निर्देश पर जारी किया गया है । दरअसल, पिछले कुछ समय से केंद्रीय खुफिया एजेंसी IB को उपेंद्र कुशवाहा की सुरक्षा-व्यवस्था से संबंधित कई इनपुट्स मिल रहे थे। उसी के आधार पर एक रिपोर्ट तैयार किया गया और उस रिपोर्ट को केंद्रीय गृह मंत्रालय भेजा गया था। इस रिपोर्ट के आधार पर कुशवाहा को वाई प्लस की सुरक्षा दी गई है।

वाई प्लस कैटेगरी सुरक्षा के तहत उपेंद्र कुशवाहा के साथ सीआरपीएफ के जवानों की तैनाती होगी। सीआरपीएफ के 11 कमांडो (CRPF commando) तीन शिफ्ट में उनके साथ रहेंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, IB को इनपुट्स दिए गए थे कि उपेंद्र कुशवाहा पर हमला हो सकता है, जिसके बाद अब उन्हें केंद्र सरकार ने वाई प्लस सुरक्षा दी है।

JDU छोड़ने से कुछ दिन पहले आरा के पास एक कार्यक्रम से लौटते समय उपेंद्र कुशवाहा के वाहनों के काफिले पर पथराव किया गया था। वाई प्लस कवर के तहत 1 कमांडो और 2 पीएसओ समेत 11 सुरक्षाकर्मी तैनात होते हैं। सुरक्षा के लिहाज से 11 में से 5 जवान कुशवाहा के घर और उसके आसपास तैनात रहेंगे। कुशवाहा की सुरक्षा में अब 24 घंटे CRPF जवान तैनात रहेंगे।


बिहार के इन नेताओं को भी दी गई है सुरक्षा

पिछले कुछ समय से बिहार में राजनीतिक पारा काफी गर्म चल रहा है। बिहार की राजनीति में चल रही गहमागहमी के चलते कई नेताओं की सुरक्षा व्यावस्था से संबंधित कई इनपुट्स खुफिया एजेंसी आईबी को मिली थी। लिहाजा इसी के मद्देनजर पिछले कुछ समय पहले लोक जनशक्ति पार्टी के सांसद और दिवंगत रामविलास पासवान के बेटे चिराग पासवान को को जेड कैटेगरी की सुरक्षा व्यवस्था प्रदान की गई थी। इसके अलावा मुकेश सहनी और ऋतुराज सिन्हा को सुरक्षा प्रदान की गई है। ऋतुराज सिन्हा को साल 2021 में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने अपनी कोर टीम में शामिल किया था।

ऋतुराज सिन्हा बीजेपी के वरिष्ठ नेता और सिक्योरिटी एंड इंटेलिजेंस सर्विसेज कंपनी के संस्थापक आर.के. सिन्हा के बेटे हैं। हाल फिलहाल होने वाले चुनाव के मद्देनजर कई जिम्मेदारियों की वजह से इनके ऊपर खतरे का इनपुट्स आ रहा था। लिहाजा इसी बात के मद्देनजर आईबी की इनपुट्स पर गृह मंत्रालय के निर्देश पर वाई श्रेणी की सुरक्षा व्यवस्था प्रदान करने का आदेश पारित किया गया है। पिछले कुछ समय पहले बिहार में चर्चित नेता और विकासशील इंसान पार्टी के सुप्रीमो मुकेश साहनी को भी केंद्र द्वारा वाई प्लस की सुरक्षा व्यवस्था प्रदान की गई थी।

ये भी पढ़ें- Delhi Excise Policy Scam: मनीष सिसोदिया से ED ने तिहाड़ में फिर की पूछताछ, 3 दिन में दूसरी बार हुए सवाल-जवाब

इन नेताओं के अलावा अब नीतीश कुमार की पार्टी JDU से अलग होकर अपनी राष्ट्रीय लोक जनता पार्टी दल नाम की अपनी पार्टी बनाने वाले उपेंद्र कुशवाहा को वाई प्लस कैटेगरी की सुरक्षा व्यवस्था सुरक्षा प्रदान की गई। हालांकि, इस फैसले के कई राजनीतिक मायने निकाले जा रहे हैं। पिछले कुछ समय से लगातार उपेंद्र कुशवाहा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर बयानबाजी कर रहे हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।