Chandigarh Strike: चंडीगढ़ में बिजली विभाग के निजीकरण के खिलाफ सोमवार आधी रात से बिजलीकर्मी हड़ताल पर चले गए हैं, जिस वजह से देर शाम शहर पूरी तरह अंधेरे में डूब गया। आधी रात से बिजली कटौती चंडीगढ़ के नागरिकों का जीना मुहाल कर दी है। बिजली विभाग के कर्मचारी निजीकरण को लेकर तीन दिवसीय हड़ताल पर चले गए हैं। हालांकि, प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि आवश्यक व्यवस्था की गई है।
