Chandrayaan-3: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) से एक दुखद खबर सामने आई है। इसरो की एक वैज्ञानिक वलारमथी का हार्ट अटैक से निधन हो गया है। उन्होंने श्रीहरिकोटा में चंद्रयान-3 रॉकेट लॉन्च के दौरान अपनी आवाज दी थी। लेकिन यह सफल चंद्रयान काउंटडाउन उनका अंतिम साबित हुआ। इसरो की वैज्ञानिक एन वलारमथी तमलिनाडु के अरियालुर की रहने वाली थीं। उन्होंने राजधानी चेन्नई के अस्पातल में आखिरी सांस ली। चंद्रयान-3 को आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा से 14 जुलाई को लॉन्च किया गया था। उनके निधन पर इसरो के पूर्व वैज्ञानिकों ने दुख जताया है।