Get App

चांद के बाद अब सूरज को भी जानने निकलेगा भारत, PM मोदी ने अगले अंतरिक्ष मिशन 'आदित्य L-1' के बारे में दी जानकारी

Chandrayaan-3: मोदी फिलहाल दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन (BRICS Summit) के 15वें संस्करण में भाग ले रहे हैं। पीएम मोदी ने वर्चुअली कहा, "मैं इस अभूतपूर्व उपलब्धि के लिए ISRO, इसके वैज्ञानिकों को दिल से बधाई देता हूं।" उन्होंने कहा, मैं भले ही दक्षिण अफ्रीका में हूं, लेकिन मेरा दिल हमेशा चंद्रयान मिशन के साथ रहा है

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 30, 2023 पर 6:23 PM
चांद के बाद अब सूरज को भी जानने निकलेगा भारत, PM मोदी ने अगले अंतरिक्ष मिशन 'आदित्य L-1' के बारे में दी जानकारी
Chandrayaan-3: PM मोदी ने अगले अंतरिक्ष मिशन 'आदित्य L-1' के बारे में दी जानकारी

प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) की तरफ से चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव (South Pole) पर चंद्रयान -3 (Chandrayaan-3) लैंडर की सफल सॉफ्ट-लैंडिंग (Soft Landing) पर बहुत खुश थे। इसके साथ ही भारत चंद्रमा के अंधेरे वाले हिस्से पर उतरने वाला पहला देश बन गया है। मोदी फिलहाल दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन (BRICS Summit) के 15वें संस्करण में भाग ले रहे हैं।

पीएम मोदी ने वर्चुअली कहा, "मैं इस अभूतपूर्व उपलब्धि के लिए ISRO, इसके वैज्ञानिकों को दिल से बधाई देता हूं।" उन्होंने कहा, "मैं भले ही दक्षिण अफ्रीका में हूं, लेकिन मेरा दिल हमेशा चंद्रयान मिशन के साथ रहा है।"

अपने भाषण में पीएम मोदी ने ये भी घोषणा की कि अंतरिक्ष संगठन ने भविष्य के लिए कई दूसरे लक्ष्य भी तय किए हैं। मोदी ने कहा, "ISRO आदित्य एल1 मिशन (Aditya L1 Mission) लॉन्च करेगा, जो सूर्य के विस्तृत अध्यन का मिशन है, साथ ही गगनयान (भारत का पहला मानवयुक्त अंतरिक्ष-उड़ान मिशन) भी है।

प्रधानमंत्री ने इस मौके पर आगामी प्रोजेक्ट का जिक्र करते हुए कहा कि भारत ने कई बड़े और महत्वाकांक्षी लक्ष्य तय किए हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें