Get App

CJI यूयू ललित का सुप्रीम कोर्ट में आज आखिरी दिन, 6 बड़े मामलों पर सुनाएंगे फैसला, कार्यवाही का होगा सीधा प्रसारण

CJI UU Lalit Last Working Day: चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया जस्टिस यूयू ललित कल यानी मंगलवार को रिटायर हो रहे हैं। हालांकि, गुरु नानक जयंती के कारण कल अदालत में अवकाश रहेगा। ऐसे में सुप्रीम कोर्ट में जस्टिस ललित का आज आखिरी वर्किंग डे है

Curated By: Akhileshअपडेटेड Nov 07, 2022 पर 10:22 AM
CJI यूयू ललित का सुप्रीम कोर्ट में आज आखिरी दिन, 6 बड़े मामलों पर सुनाएंगे फैसला, कार्यवाही का होगा सीधा प्रसारण
CJI UU Lalit Last Working Day: कार्यकाल के आखिरी दिन CJI यूयू ललित EWS कोटा सहित 6 अहम मामलों पर फैसला सुनाएंगे

CJI UU Lalit Last Working Day: चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया जस्टिस यूयू ललित (CJI UU Lalit) कल यानी मंगलवार (8 नवंबर) को रिटायर हो रहे हैं। हालांकि, गुरु नानक जयंती (Guru Nanak Jayanti) के कारण कल अदालत में अवकाश रहेगा। ऐसे में सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) में जस्टिस ललित का आज आखिरी वर्किंग डे है। कार्यकाल के आखिरी दिन वे EWS कोटा सहित छह अहम मामलों पर फैसला सुनाएंगे।

CJI ललित फैसला सुनाने वाली 5 जजों की संवैधानिक बेंच के अध्यक्ष होंगे। इस बेंच में उनके साथ जस्टिस चंद्रचूड़ (Justice Chandrachud) भी शामिल होंगे, जिन्हें 50वें CJI के तौर पर 10 नवंबर से कार्यभार संभालना है। CJI ललित की जगह दूसरे वरिष्ठतम जज जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ देश के अगले चीफ जस्टिस बनेंगे।

6 अहम मामलों पर सुनाएंगे फैसला

अपने आखिरी वर्किंग डे पर जस्टिस यूयू ललित छह अहम मामलों में फैसला सुनाएंगे। सबसे बड़ा मामला सामान्य वर्ग के आर्थिक रूप से गरीब (EWS) के लिए 10 प्रतिशत आरक्षण का है। इस आरक्षण की संवैधानिक वैधता को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी गई है। वहीं, दूसरा मामला आम्रपाली आवास योजना से जुड़ा है। इसमें आवंटियों को फ्लैट दिलाने या बदले में पैसा मिलने पर सुप्रीम कोर्ट बड़ा फैसला देगा। अन्य चार मामले सामान्य हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें