Get App

अनचाही कॉल्स, SMS से मिलेगा छुटकारा, टेलीकॉम कंपनियां लगाएंगी स्पैम फिल्टर

सरकार अनचाही कॉल्स, SMS से छुटकारा दिलाने के लिए सरकार ने कंपनियों को निर्देश जारी किये हैं। अब टेलीकॉम कंपनियां इसके लिए स्पैम फिल्टर लगाने जा रही हैं। ये स्पैम फिल्टर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से लैस होंगे। भारती एयरटेल के फिल्टर का ट्रायल अंतिम चरण में है। एक ग्लोबल कंपनी के साथ मिलकर अनचाही कॉल्स को रोकने के लिए भारती एयरटेल ट्रायल कर रही है

Aseem Manchandaअपडेटेड Feb 20, 2023 पर 2:29 PM
अनचाही कॉल्स, SMS से मिलेगा छुटकारा, टेलीकॉम कंपनियां लगाएंगी स्पैम फिल्टर
दुनिया के अन्य देशों के मुकाबले भारत स्पैम कॉल में चौथे नंबर पर है। यहां पर एक ग्राहक को रोजाना औसतन 2-3 स्पैम कॉल आते हैं

देशवासियों को अनचाही कॉल्स के दर्द से छुटकारा दिलाने के लिए सरकार ने कमर कस ली है। इसके लिए सरकार और टेलीकॉम रेगुलेटर की सक्रियता बढ़ गई है जिससे लगता है अब अनचाही कॉल्स के निजात मिल जायेगी। खबरों की माने तो जल्द ही नागरिकों को अनचाही कॉल्स से ही बल्कि अनचाहे SMS से छुटकारा मिल सकता है। अनचाही कॉल्स और SMS रोकने के लिए टेलीकॉम कंपनियां नेटवर्क में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से लैस स्पैम फिल्टर लगाने की तैयारी कर रही हैं। इससे पहले पिछले हफ्ते टेलीकॉम रेगुलेटरी एथॉरिटी ऑफ इंडिया (Telecom Regulatory Authority of India (TRAI) ने इसके संबंध में टेलीकॉम कंपनियों को निर्देश जारी किया था। अब टेलीकॉम कंपनियां अनचाही कॉल्स को रोकने के लिए स्पैम फिल्टर लगाने की तैयारी कर रही हैं।

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से लैस फिल्टर लगाये जायेंगे

सीएनबीसी-आवाज़ के असीम मनचंदा ने इस खबर पर ज्यादा डिटेल बताते हुए कहा कि सरकार अनचाही कॉल्स, SMS से छुटकारा दिलाने की तैयारी कर रही है। इसके लिए कंपनियों को निर्देश जारी किये गये थे। अब पता चल रहा है कि टेलीकॉम कंपनियां इसके लिए स्पैम फिल्टर लगाएंगी। ये स्पैम फिल्टर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से लैस होंगे।

टेलीकॉम स्टॉक का सस्ता ऑप्शन करायेगा जोरदार कमाई, जानें स्ट्राइक और टारगेट

सब समाचार

+ और भी पढ़ें