Cold Wave Forecast For North India: कड़ाके की ठंड से ठिठुर रहे उत्तर भारत के लोगों के लिए एक और बुरी खबर है। पहले से ही कड़ाके की ठंड (Cold Wave) की चपेट में आए उत्तर भारत के बड़े हिस्से में तापमान और गिरने की आशंका है। समाचार एजेंसी ANI ने बताया कि एक मौसम एक्सपर्ट ने अगले सप्ताह मैदानी इलाकों में तापमान -4 डिग्री सेल्सियस तक गिरने की भविष्यवाणी की है। लाइव वेदर ऑफ इंडिया के संस्थापक नवदीप दहिया ने ट्वीट कर कहा है कि 14 से 19 जनवरी के बीच कड़ाके की ठंड पड़ेगी। दहिया के मुताबिक, 16 से 18 जनवरी के बीच ठंड का प्रकोप चरम पर रहने की आशंका है।
