Get App

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी Covid-19 से संक्रमित हुईं, मामूली लक्षण के बाद खुद को किया अलग

पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी ने विशेष तौर पर मुझे कहा है कि वे 8 तारीख को प्रवर्तन निदेशालय (ED) के सामने जरूर पेश होंगी

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 02, 2022 पर 1:55 PM
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी Covid-19 से संक्रमित हुईं, मामूली लक्षण के बाद खुद को किया अलग
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी Covid-19 से संक्रमित हुईं (FILE PIC)

कांग्रेस (Congress) की अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) कोरोनावायरस (Coronavirus) से संक्रमित हो गई हैं। पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला (Randeep Surjewala) ने ये जानकारी देते हुए, कहा कि अभी उन्हें हल्का बुखार है।

ANI के मुताबिक, रणदीप सुरजेवाला ने कहा, "कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी पिछले एक हफ्ते में बहुत सारे नेताओं, कार्यकर्ताओं से मिलीं थीं। इनमें से कई साथी Covid-19 पॉजिटिव पाए गए। कल शाम से कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी को थोड़ा बुखार और कोविड के लक्षण दिखे। आज टेस्ट कराने पर वे कोविड पॉजिटिव पाई गईं।

सुरजेवाला ने आगे कहा कि कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी ने विशेष तौर पर मुझे कहा है कि वे 8 तारीख को प्रवर्तन निदेशालय (ED) के सामने जरूर पेश होंगी।

कश्मीर में एक हफ्ते के भीतर दूसरे हिंदू कर्मचारी की गोली मारकर हत्या, कश्‍मीरी पंड‍ित के बाद अब आतंकियों के निशाने पर बाहरी

दरअसल ED ने नेशनल हेराल्ड अखबार से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के एक मामले में पूछताछ के लिए कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और पार्टी नेता राहुल गांधी को बुधवार को समन जारी किया था।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें