Get App

Coromandel Train Accident: बालासोर ट्रेन हादसे वाली जगह पहुंचे PM मोदी, रेस्क्यू ऑपरेशन का लिया जायजा

Coromandel Train Accident: अधिकारियों ने बताया कि ओडिशा के बालासोर जिले में शुक्रवार को हुए भीषण ट्रेन हादसे के कारण जमीन में धंस गए एक डिब्बे को शनिवार को क्रेन और बुलडोजर की मदद से ऊपर लाने की कोशिश की गई। ये आखिरी डिब्बा है, जिस तक बचावकर्ता अभी तक पहुंच नहीं पाए हैं। अधिकारियों ने बताया कि ट्रेन का यह डिब्बा एक और ट्रेन के डिब्बे के उसके ऊपर गिरने के कारण धंस गया है और उसे निकाले जाने के बाद मृतक संख्या बढ़ने की आशंका है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 03, 2023 पर 4:46 PM
Coromandel Train Accident: बालासोर ट्रेन हादसे वाली जगह पहुंचे PM मोदी, रेस्क्यू ऑपरेशन का लिया जायजा
Coromandel Train Accident: बालासोर ट्रेन हादसे वाली जगह पहुंचे PM मोदी

Coromandel Train Accident: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) शनिवार दोपहर ओडिशा (Odisha) में हुई भीषण रेल हादसे (Train Accident) वाली जगह पहुंचे। PM मोदी ने केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव, धर्मेंद्र प्रधान के साथ रेल दुर्घटना स्थल का जायजा लिया। मोदी भारतीय वायुसेना के हेलीकॉप्टर से बालासोर पहुंचे थे। अब तक के इस सबसे बड़े रेल हादसे में 261 लोगों की जान जा चुकी है और करीब 1000 लोग घायल हैं। घटना स्थल के बाद प्रधानमंत्री अस्पताल भी जाएंगे, जहां वे घायलों से मिलेंगे।

इस बीच, अधिकारियों ने बताया कि ओडिशा के बालासोर जिले में शुक्रवार को हुए भीषण ट्रेन हादसे के कारण जमीन में धंस गए एक डिब्बे को शनिवार को क्रेन और बुलडोजर की मदद से ऊपर लाने की कोशिश की गई। ये आखिरी डिब्बा है, जिस तक बचावकर्ता अभी तक पहुंच नहीं पाए हैं।

अधिकारियों ने बताया कि ट्रेन का यह डिब्बा एक अन्य ट्रेन के डिब्बे के उसके ऊपर गिरने के कारण धंस गया है और उसे निकाले जाने के बाद मृतक संख्या बढ़ने की आशंका है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें