Get App

Coronavirus India News Live Updates: एक दिन में संक्रमण के 3.48 लाख मामले और 4000 से ज्यादा लोगों की मौत

Coronavirus Updates: देश में संक्रमितों की कुल संख्या 2,33,40,938 है जिसमें एक्टिव केसों की संख्या 37,04,099 है

MoneyControl Newsअपडेटेड May 12, 2021 पर 12:01 PM
Coronavirus India News Live Updates: एक दिन में संक्रमण के 3.48 लाख मामले और 4000 से ज्यादा लोगों की मौत

Coronavirus Updates: देश में कोरोनावायरस संक्रमण के मामलों में मामूली कमी आई है। पिछले 24 घंटों के दौरान कुल  3,48,421 नए मामले रिपोर्ट किए गए हैं। इसी के साथ संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2,33,40,938 पहुंच गई है। इस दौरान 4,250 लोगों की मौत हो गई है।

हेल्थ मिनिस्ट्री के मुताबिक, देश में अभी संक्रमितों की कुल संख्या 2,33,40,938 पहुंच गई है। इनमें से 37,04,099 एक्टिव केस हैं जबकि 1,93,82,642 लोग इस बीमारी से ठीक हो चुके हैं।

पिछले 24 घंटों के दौरान इस महामारी के कारण 4,205 लोगों की मौत हुई है। इसी के साथ इस संक्रमण से मरने वालों की संख्या बढ़कर 2,54,197 पहुंच गई है।

कोरोनावायरस संक्रमण से बचाव के लिए वैक्सिनेशन का काम भी तेजी से चल रहा है। अभी तक  17,52,35,991  लोगों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है।

इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (ICMR) के मुताबिक, 11 मई  तक कुल 30,75,83,991   सैंपल टेस्ट हुए हैं जबकि सिर्फ 11 मई को 19,83,804  सैंपल की टेस्टिंग हुई है।

केरल में संक्रमण के लगातार बढ़ते मामलों को देखते हुए आज से लॉकडाउन शुरू हो गया है। राज्य में 16 मई तक के लिए लाॉकडाउन लागू है।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें