Coronavirus Update: भारत में कोरोना संक्रमण की फिर से वापसी होती नजर आ रहा है। हर दिन कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। हालांकि राहत की बात ये है कि आज कल के मुकाबले नए मामलों में गिरावट आई है। देश में पिछले 24 घंटे में 2994 नए मामले दर्ज किए गए हैं। इसमें कल के मुकाबले 101 मामलों की गिरावट आई है। 11 577 81 केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी किए गए ताजा आंकड़ों के मुताबिक देश में अब एक्टिव मामलों की संख्या 16354 हो गई है।
