Covid-19 News: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से शुक्रवार को जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस (Coronavirus) के 6,050 नए मामले दर्ज किए गए हैं। नए मामलों में वृद्धि के साथ ही देश में एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 28,303 पहुंच गई है। बीते 24 घंटे में कोरोना वायरस के मामलों में 13 फीसदी का उछाल देखा गया है। इससे पहले गुरुवार को 5,335 नए कोरोनो वायरस के मामले दर्ज किए गए थे।
वहीं, स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक पिछले 24 घंटे में 3,320 लोग कोरोना को मात देकर ठीक हुए हैं। इसके साथ ही अब तक कुल 4,41,85,858 लोग कोरोना से ठीक हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे में 13 लोगों की मौत हुई है। अब तक कुल 53,0943 लोगों की मौत इस महामारी की वजह से हो चुकी है।
फिलहाल, रिकवरी रेट 98.75 प्रतिशत है। जबकि डेली पोजिटिविटी रेट 3.39 फीसदी है। इसके अलावा वीकली पोजिटिविटी रेट 3.02% है। देश में पिछले साल 23 सितंबर को संक्रमण के 5,383 दैनिक मामले सामने आए थे। देश में पिछले साल 23 सितंबर को संक्रमण के 5,383 दैनिक मामले सामने आए थे।
स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट के मुताबिक, भारत में राष्ट्रव्यापी वैक्सीनेशन अभियान के तहत अभी तक कोविड-19 वैक्सीन की 220.66 करोड़ डोज लगाई जा चुकी हैं। भारत में सात अगस्त 2020 को कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त 2020 को 30 लाख और पांच सितंबर 2020 को 40 लाख से अधिक हो गई थी।
संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर 2020 को 50 लाख, 28 सितंबर 2020 को 60 लाख, 11 अक्टूबर 2020 को 70 लाख, 29 अक्टूबर 2020 को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे।
देश में 19 दिसंबर 2020 को ये मामले एक करोड़ से अधिक हो गए थे। चार मई 2021 को संक्रमितों की संख्या दो करोड़ और 23 जून 2021 को तीन करोड़ के पार पहुंच गई थी। पिछले साल 25 जनवरी को संक्रमण के कुल मामले चार करोड़ के पार चले गए थे।