Covid-19 Surge: जापान, दक्षिण कोरिया, ब्राजील, चीन और अमेरिका में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। इस बीच केंद्र सरकार ने कोरोना से निपटने के लिए कमर कस ली है। चीन में कोरोना के जिस वेरिएंट से तबाही मची हुई है। उसी वेरिएंट की भारत में एंट्री हो गई है। ओमीक्रोन के सब वेरिएंट BF.7 के 4 केस भारत में दर्ज किए गए हैं। अधिकारियों ने बताया कि गुजरात बायो टेक्नोलॉजी रिसर्च सेंटर ने देश में BF.7 के पहले मामले का पता लगाया है। उन्होंने कहा कि गुजरात में 3 मामले सामने आए हैं। जबकि ओडिशा से एक मामला सामने आया है।
