Get App

Cricket World Cup 2023 AUS vs AFG: कंगारुओं को हराकर क्या अफगानिस्तान करेगी बड़ा उलटफेर, कौन से खिलाड़ी बदलेंगे मैच का रुख

ODI World Cup 2023 Today Match: 7 नवंबर को अफगानिस्तान बनाम ऑस्ट्रेलिया की भिड़ंत होने जा रही है। दोनों टीमों का मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में होगा। एक तरफ ऑस्ट्रेलिया प्वाइंट्स टेबल पर तीसरे पायदान पर है। वहीं अफगानिस्तान प्वाइंट्स टेबल पर छठे पायदान पर है। जानिए प्लेइंग इलेवन में कितना किया गया है बदलाव-

MoneyControl Newsअपडेटेड Nov 07, 2023 पर 8:36 AM
Cricket World Cup 2023 AUS vs AFG: कंगारुओं को हराकर क्या अफगानिस्तान करेगी बड़ा उलटफेर, कौन से खिलाड़ी बदलेंगे मैच का रुख
7 नवंबर को दोपहर 2 बजे वानखेड़े स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान की भिड़ंत होने जा रही है।

ICC World Cup 2023 का आगाज 5 अक्टूबर को अहमदाबाद स्टेडियम में इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड की भिड़ंत से शुरू हुआ। इस क्रिकेट के महाकुंभ में 46 दिनों में 48 मैच होंगे। 10 टीमें 10 क्रिकेट ग्राउंड्स में वर्ल्ड कप की ट्रॉफी को अपने नाम करने की कोशिश करेंगी। पहली बार भारत को वर्ल्ड कप की मेजबानी करने का मौका मिल रहा है जबकि इससे पहले चार बार वो दूसरे देशों के साथ मिलकर 1987, 1996 और 2011 के वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप की संयुक्त मेजबानी कर चुका है। 7 नवंबर को दोपहर 2 बजे वानखेड़े स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान की भिड़ंत होने जा रही है। जानिए इस वर्ल्ड कप किस टीम का पलड़ा है भारी-

ऑस्ट्रेलिया बनाम अफगानिस्तान का हेड टू हेड रिकॉर्ड

वनडे में रिकॉर्ड में ऑस्ट्रेलिया का भले ही पलड़ा भारी है। लेकिन, इस मैच में दोनों टीमों कड़ा मुकाबला देखने को मिलेगा। ODI वर्ल्ड कप में दोनों टीमें कुल दो बार आमने-सामने आई हैं। दोनों में ही ऑस्ट्रेलिया को जीत मिली। वहीं वनडे में वर्ल्ड कप के अलावा दोनों टीमों में सिर्फ एक ही मैच हुआ है। साल 2012 में हुए इस मैच में ऑस्ट्रेलिया 66 रनों से जीती थी। अगर आज अफगानिस्तान टीम जीतती है तो उसकी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे में ये पहली जीत होगी।

वानखेड़े स्टेडियम की पिच रिपोर्ट

मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम की पिच बैटिंग के लिए अच्छी मानी जाती है। यहां पर बल्लेबाज आसानी से बड़ा स्कोर खड़ा कर सकते हैं। इस मैदान पर अब तक 26 वनडे मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें पहले बैटिंग करने वाली टीम ने 14 बार और बाद में बैटिंग करने वाली टीम ने 12 मैच जीते हैं। फर्स्ट इनिंग में औसत स्कोर 260 है। हाईएस्ट टीम स्कोर 2015 में साउथ अफ्रीका ने भारत के खिलाफ 438 रन बनाया था। वहीं लोवेस्ट टीम स्कोर 55 है जो श्रीलंका ने भारत के खिलाफ इसी वर्ल्ड कप में बनाया था।

Business Idea: दिवाली के मौके पर शुरू करें यह सुपरहिट बिजनेस, फौरन हो जाएंगे मालामाल

AUS vs AFG संभावित प्लेइंग इलेवन

सब समाचार

+ और भी पढ़ें