Get App

मैच के दौरान बड़बड़ाते नजर आए पाक क्रिकेटर इफ्तिखार अहमद, जिन्न से गुफ्तगू का कर रहे दर्शक दावा!

अफगानिस्तान से तो पाकिस्तान हार गया लेकिन ट्रोलर्स ने अभी तक हार नहीं मानी है। वो पाक की हार के पीछे की वजहों को खंगाल रहे हैं और जमकर मीम्स बना रहे हैं। इसी बीच इफ्तिखार अहमद की ऐसी वीडियो सामने आई है जिससे हर कोई परेशान है। इस वीडियो में इफ्तिखार ना जाने किससे बात कर रहे हैं। खैर लोग जिन्न से लेकर भूत के होने का भी दावा करते नजर आ रहे हैं।

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 24, 2023 पर 1:35 PM
मैच के दौरान बड़बड़ाते नजर आए पाक क्रिकेटर इफ्तिखार अहमद, जिन्न से गुफ्तगू का कर रहे दर्शक दावा!
@allaboutcric_ से लिया गया स्क्रीनग्रैब

33 साल के पाकिस्तानी क्रिकेटर इफ्तिखार अहमद को हाल ही में अफगानिस्तान के खिलाफ मैच के दौरान खुद से ही बात करते देखा गया। सोमवार को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में पाक बनाम अफगानिस्तान मैच के दौरान लोगों ने कुछ ऐसा नोटिस किया जिसके बाद से हर किसी का दिमाग घूम गया है। मैच के दौरान मोहम्मद रिजवान, शाहीन शाह अफरीदी और शादाब खान अफगानी बल्लेबाजों की विकेट चटकाने के लिए प्लान डिस्कस करते नजर आए। इन तीनों खिलाड़ियों के ठीक पीछे इफ्तिखार अहमद थे।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें