Get App

IPL 2022: मांकड़िंग के पुराने विवाद में आमने-सामने रहे अश्विन और बटलर, अब राजस्थान रॉयल्स में खेलेंगे एक साथ, जानें क्या था पूरा मामला

IPL 2022 Mega Auction: RR ने अश्विन को लेने के लिए 5 करोड़ रुपए की सफल बोली लगाई और वह बटलर के साथ मिलकर खेलेंगे

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 12, 2022 पर 4:08 PM
IPL 2022: मांकड़िंग के पुराने विवाद में आमने-सामने रहे अश्विन और बटलर, अब राजस्थान रॉयल्स में खेलेंगे एक साथ, जानें क्या था पूरा मामला

IPL 2022 Mega Auction: कुछ साल पहले तक ऐसी कल्पना शायद ही किसी ने की होगी, लेकिन शनिवार को यह सच हो गया, जब रविचंद्रन अश्विन (Ravichandran Ashwin) और जोस बटलर (Jos Buttler) दोनों को राजस्थान रॉयल्स ने खरीद लिया और अब दोनों ही सुपरस्टार IPL 2022 में शामिल होंगे और वो भी एक ही टीम में।

RR ने अश्विन को लेने के लिए 5 करोड़ रुपए की सफल बोली लगाई और वह बटलर के साथ मिलकर खेलेंगे, जिन्हें टीम ने पहले ही रिटेन कर लिया था। बटलर के अलावा RR ने संजू सैमसन और यशस्वी जायसवाल को भी रिटेन किया।

ऐसे में सवाल ये उठता है कि अश्विन और बटलर के बीच इस कड़वाहट के पीछे की कहानी क्या है?

इसके लिए आपको अपनी याददाश्त थोड़ा जोर डालना होगा। दरअसल IPL 2019 के दौरान, RR और किंग्स इलेवन पंजाब (अब पंजाब किंग्स) के बीच एक मैच के दौरान, अश्विन ने बटलर को नॉन-स्ट्राइकर एंड से बाहर निकलने पर रन आउट कर दिया था। नॉन स्ट्राइकर एंड पर बल्लेबाज के बाहर निकलने पर गेंदबाज के उसे रनआउट किए जाने को मांकड़िंग (Mankading) कहा जाता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें